Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 5 आदिवासियों की हत्या के आलोक में शिष्टमंडल पहुंचा पूर्णिया पीड़ित परिवार से मिलकर किया घटनास्थल का निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    5 आदिवासियों की हत्या के आलोक में शिष्टमंडल पहुंचा पूर्णिया पीड़ित परिवार से मिलकर किया घटनास्थल का निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता :संजय कुमार धीरज
    साहिबगंज :
    बिहार के पूर्णिया जिले के रानीगंज पंचायत स्थित टेटगामा गांव में एक ही परिवार के पांच आदिवासियों की निर्मम हत्या के आलोक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक शिष्टमंडल ने पूर्णिया जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की व घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पीड़ित परिवार तथा स्थानीय ग्रामीणों से भी मामले की जानकारी ली। इसके अलावा प्रशासनिक पदाधिकारियों से उक्त मामले में अब तक की गई कार्रवाई से अवगत हुए। शिष्टमंडल में झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन, राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा शामिल थे। सभी ने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की और बिहार सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
    राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने बिहार सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना सुनियोजित साजिश के तहत हुई है। बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार पूरी तरह फेल है। यहां आदिवासी परिवार के पांच लोगों को जिंदा जला दिया गया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज तक किसी की भी सुध नहीं ली। आदिवासी समाज को भाजपा अपना वोट बैंक समझती है।
    वहीं जेएमएम के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने बिहार सरकार और जिला पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बिहार सरकार की कानून व्यवस्था भाजपा के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इतनी नृशंस हत्या देश भर में पहले कहीं और नहीं हुई थी, जिसमें किसी परिवार को एक जगह मारा गया, दूसरी जगह जलाया गया और तीसरी जगह फेंका गया। वहीं मंत्री रामदास सोरेन ने इस घटना को सुनियोजित बताते हुए कहा कि पांच घंटे तक इस घिनौने हत्याकांड को अंजाम दिया गया, पूर्णिया पुलिस कहां थी, वह इतनी देर तक चुप क्यों बैठी रही? यह सुनियोजित तरीके से हुई हत्या है। उन्होंने पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
    ज्ञात हो कि बिहार के पूर्णिया जिला के रानीगंज पंचायत के टेटगामा में बीते 7 जुलाई को एक ही परिवार के पांच लोगों की डायन होने का आरोप लगाकर जिन्दा जलाकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें परिवार के मुखिया बाबूलाल उरांव, उनकी पत्नी सीता देवी, मां कालो मोसमात, बेटा मनजीत उरांव और बहु रानी देवी शामिल थे।

    शिष्टमंडल में झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन, मंत्री के सचिव अजय कुमार सिंह, राजमहल लोकसभा के सांसद विजय कुमार हांसदा, जेएमएम के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी, प्रवक्ता राजाराम मरांडी व अन्य शामिल थे।

    पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद मदन पाण्डेय की शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का होगा आगमन
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.