राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चक्रधरपुर
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर से श्री श्री शीतला मंदिर कांवरिया संघ बुधवार को बाबाधाम के लिए रवाना हुए।
काँवरिया संघ के अध्यक्ष विजय साव के नेतृत्व मे 150 बम रवाना हुए हनुमान मंदिर मे पुजारी लक्ष्मी कांत दुबे द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के बाद
सुबह 10 बजे न्यू बस स्टैंड हनुमान मंदिर से सभी कांवरिया बाबा धाम के लिए रवाना हुए। गुरुवार को सभी कांवरिया सुल्तानगंज में पूजा अर्चना कर जल उठाकर पैदल बाबाधाम के लिए रवाना होंगे औऱ सोमवार को बाबाधाम में भोलेशंकर को जलाभिषेक करेंगे। उसके बाद कांवरियों का जत्था बासुकिनाथ, काशी विश्वनाथ, अयोध्या आदि जगहों पर भगवान का दर्शन करेंगे। मौके पर संजय पासवान, संदीप साव, आकाश कसेरा, शंकर तांती, अमित कसेरा, जितेन्द्र चौहान, विजय साव, अनूप पंडित, बुलटन रवानी, सुभाष बोस, रवि प्रसाद, विक्की मिश्रा, गीता मिश्रा, गीता साव, राहुल गुप्ता समेत सैकड़ों कांवरिया शामिल हैं।
पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

