राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझी टोला, बैंक कॉलोनी में 12 जुलाई को हुए चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजू लोहार, रोहित दास, अंकित हेसा, वीरेन्द्र प्रसाद और मो. फारुक शामिल हैं।
पीड़ित विपिन पाल की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच के बाद थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया।
बरामद सामानों में चांदी के गिलास-प्लेट, तांबे के दीपक-लोटा, पीतल की मूर्तियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गैस बर्नर, पूजा की घंटी, एलुमीनियम की ओखली समेत कई घरेलू और पूजापाठ की वस्तुएं शामिल हैं।
मुख्य आरोपी राजू लोहार पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में आदित्यपुर थाना के कई अधिकारी व जवान शामिल रहे।
पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

