Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरबा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफर के लिए मांगे थे 2 लाख रुपए,रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया शिक्षक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    कोरबा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफर के लिए मांगे थे 2 लाख रुपए,रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया शिक्षक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा:- एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। फिर भी करप्शन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। करप्शन करने वाले किसी न किसी रूप में पकड़ में आते रह रहे हैं।इसी कड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा जिले के बेला गांव में पदस्थ एक शिक्षक को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने एक अन्य शिक्षक के स्थानांतरण (ट्रांसफर) के लिए 2 लाख रुपये की मांग की थी। इस पर पीड़ित शिक्षक ने साहस दिखाते हुए सीधे एसीबी से संपर्क किया और पूरा मामला उनके संज्ञान में लाया। ACB ने शिकायत की पुष्टि करते हुए सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और रिश्वत लेते ही शिक्षक को पकड़ लिया।

    एसीबी की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी जांच में जुट गए हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी शिक्षक अकेला था या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट या नेटवर्क भी सक्रिय है।

    पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलव जिहाद कानून की संवैधानिक कसौटी पर सुप्रीम कोर्ट की परीक्षा
    Next Article “बच्चों की सुरक्षा सिर्फ परिवार की नहीं, पूरे समाज की साझा ज़िम्मेदारी है”

    Related Posts

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    September 24, 2026

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.