जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़,करीब 100 की संख्या में लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं राष्ट्र संवाद सं जनता दरबार में करीब 100 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार में नाली निर्माण, जमीन विवाद, मईया सम्मान योजना, बिजली बिल नहीं आने, अत्यधिक बिजली बिल आने, भूमि संबंधित नक्शा, सीमांकन, जमीन पर अवैध कब्जा, अबुआ आवास, पीएम आवास, आपदा मुआवजा, सड़क दुर्घटना मुआवजा,…
Author: Nizam Khan
लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी के अभिभावक को नोटिस भेजने का डीसी ने दिया सख्त निर्देश राष्ट्र संवाद सं आज दिनांक 19.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन) योजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक एवं शिक्षा विभाग के कार्यों के समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि जिले में सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालित है। जिसमें कुल नामांकित छात्र संख्या के…
जामताड़ा सदर प्रखंड के शहरडाल में लोगों के द्वारा फाइलेरिया रोधी की खुराक नहीं लेने की शिकायत पर उपायुक्त पहुंचे गांव आज दिनांक 18.08.2025 को जामताड़ा सदर प्रखंड के शहरडाल पंचायत अंतर्गत मोमिनपाड़ा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद ने संध्या चौपाल लगाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी खुराक लेने के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने ग्रामीणों के सामने में फाइलेरिया रोधी खुराक ली, उन्होंने सबों से अपील किया कि फाइलेरिया रोधी खुराक सुरक्षित एवं प्रभावी है। इसके सेवन से किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं होती है,…
सदर प्रखंड के शहरडाल में लोगों के द्वारा फाइलेरिया रोधी की खुराक नहीं लेने की शिकायत पर उपायुक्त पहुंचे गांव*_ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने जामताड़ा सदर प्रखंड के शहरडाल पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मोमिनपाड़ा में संध्या चौपाल लगाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी खुराक लेने के लिए किया प्रोत्साहित*_ उपायुक्त श रवि आनंद ने ग्रामीणों के सामने ली फाइलेरिया रोधी खुराक; लोगों से किया अपील बिना हिचक के लें फाइलेरिया की खुराक उपायुक्त के पहल पर झारखंड आंदोलनकारी करामत अंसारी ने ली फाइलेरिया रोधी खुराक; बोले लोगों को करेंगे जागरूक*_ आगामी 25 अगस्त तक…
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र सह अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में प्री रिविजन एक्टिविटीज से संबंधित बैठक संपन्न; कल दोपहर 12 बजे तक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का मिला निर्देश आज दिनांक 18.08.2025 को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र सह अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में प्री रिविजन एक्टिविटीज से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहुत किया गया। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने प्री रिविजन एक्टिविटीज से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मी से जानकारी ली। उन्होंने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, जामताड़ा/करमाटाड़, नारायणपुर तथा…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में गृह रक्षा वाहिनी, जामताड़ा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न गृह रक्षकों की संख्या, प्रतिनियुक्ति सहित विभिन्न बिंदुओं पर उपायुक्त ने ली जानकारी आज दिनांक 18.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिले में वर्तमान में कुल गृह रक्षकों की संख्या, गृह रक्षकों का विभिन्न स्थानों में प्रतिनियुक्ति एवं गृह रक्षा वाहिनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि…
आज धनबाद के टुंडी प्रखंड अंतर्गत मनियाडीह पोखरिया स्थित गुरुजी आश्रम में आयोजित झारखंड राज्य निर्माता, “बाबा” दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुआ। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद महतो जी और टुंडी के माननीय विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो जी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। मौके पर सभी माननीयों के साथ गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण किया और श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। प्रकृति का प्यारा लाल, प्रकृति में समा गया। प्रकृति का अंश बनकर वह समस्त झारखण्डवासियों और झारखण्डियत की रक्षा करते रहेंगे,…
दिनदहाड़े करमदाहा नदी से अवैध बालू उठाव, गरीबों को रोजगार का बहाना, माफियाओं की चांदी निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले के करमदाहा नदी (जामताड़ा-गोबिंदपुर के बीच) से अवैध बालू उठाव का खेल खुलेआम जारी है। दिन के उजाले में नाव के माध्यम से रोजाना दर्जनों ट्रकों पर बालू की लदाई की जा रही है। नदी किनारे गाड़ियों की कतारें इस कदर दिखती हैं मानो यहां किसी वैध खदान का संचालन हो रहा हो। यह सब कुछ प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन रोकथाम की कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों का…
जामताड़ा में छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोल’ की शुरुआत निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक नई पहल की है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर महिला कांस्टेबलों की विशेष टीम ‘पिंक पेट्रोल’ का गठन कर शहर में गश्ती व्यवस्था शुरू की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा प्रदान करना, छेड़खानी करने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और बाजार सहित सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है। महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी के नेतृत्व में यह दल…
मंत्री रामदास सोरेन के दिवंगत आत्मा के शांति के लिए बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सभागार में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोहम्मद जमाले राजा ने की। शोक सभा का आयोजन झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन पर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए किया गया। सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने मंत्री रामदास सोरेन के योगदान…
