Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त रवि आनंद ने ग्रामीणों के सामने ली फाइलेरिया रोधी खुराक; लोगों से किया अपील बिना हिचक के लें फाइलेरिया की खुराक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त रवि आनंद ने ग्रामीणों के सामने ली फाइलेरिया रोधी खुराक; लोगों से किया अपील बिना हिचक के लें फाइलेरिया की खुराक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सदर प्रखंड के शहरडाल में लोगों के द्वारा फाइलेरिया रोधी की खुराक नहीं लेने की शिकायत पर उपायुक्त पहुंचे गांव*_

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने जामताड़ा सदर प्रखंड के शहरडाल पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मोमिनपाड़ा में संध्या चौपाल लगाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी खुराक लेने के लिए किया प्रोत्साहित*_

    उपायुक्त श रवि आनंद ने ग्रामीणों के सामने ली फाइलेरिया रोधी खुराक; लोगों से किया अपील बिना हिचक के लें फाइलेरिया की खुराक

    उपायुक्त के पहल पर झारखंड आंदोलनकारी करामत अंसारी ने ली फाइलेरिया रोधी खुराक; बोले लोगों को करेंगे जागरूक*_

    आगामी 25 अगस्त तक चलने वाले एमडीए-आईडीए कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत लोग लें फाइलेरिया रोधी खुराक*_

    आज दिनांक 18.08.2025 को जामताड़ा सदर प्रखंड के शहरडाल पंचायत अंतर्गत मोमिनपाड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद ने संध्या चौपाल लगाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी खुराक लेने के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने ग्रामीणों के सामने में फाइलेरिया रोधी खुराक ली, उन्होंने सबों से अपील किया कि फाइलेरिया रोधी खुराक सुरक्षित एवं प्रभावी है। इसके सेवन से किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं होती है, इसलिए आप लोग बिना किसी हिचक के यह खुराक स्वयं भी लें एवं सभी को लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

    उपायुक्त ने ग्रामीणों को बताया कि फाइलेरिया गन्दे पानी में पनपनेवाली संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से एक अपंगता पैदा करनेवाली द्वितीय सबसे बड़ी लाईलाज बीमारी है। उक्त बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों में हाथ, पाँव (हाथीपाँव) फूलना और हाइड्रासिल है। फाइलेरिया के रोगाणु अपने पूरे जीवनकाल में करोड़ों माइक्रोफाइलेरिया रोगाणुओं को जन्म देते हैं। इस बीमारी को नियंत्रण करने हेतु यह आवश्यक है कि सभी आमजनों को वर्ष में एक बार फाइलेरियारोधी दवा का निर्धारित डोज अनुसार सेवन कराया जाय, जिससे माइक्रोफाइलेरिया को जनसमुदाय में फैलने से रोका जा सके। फाइलेरिया बीमारी एक तरह का अपंगता के समान है।

    उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मैंने भी फाइलेरिया रोधी खुराक लिया है, 02 वर्ष से कम आयु वर्ग वाले शिशु, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति एवं गर्भवती महिलाओं को छोड़कर सभी लोग बिना हिचक के यह खुराक लें, यह सुरक्षित एवं प्रभावी है, ताकि जामताड़ा जिला एवं झारखंड राज्य फाइलेरिया से मुक्त हो सके। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में आगामी 25 अगस्त तक डोर टू डोर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा अपनी देखरेख में यह खुराक दिया जाएगा।दवा सेवन कराने के उपरांत द्वारा संबंधित व्यक्ति के बायें हाथ के तर्जनी अंगुली में मार्कर कलम द्वारा प्रतीकात्मक चिन्ह लगाया जायेगा।

    _*उपायुक्त के पहल पर शहरडाल से झारखंड आंदोलनकारी करामत अंसारी ने सबके सामने में फाइलेरिया रोधी खुराक ली एवं उन्होंने कहा कि वे लोगों में इसके लिए अवेयरनेस फैलाएंगे।*_

    संध्या चौपाल के दौरान ही उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, कार्यपालक पदाधिकारी ने फाइलेरिया रोधी खुराक ली।

    उल्लेखनीय है कि शहरडाल के मोमिनपाड़ा में फाइलेरिया रोधी खुराक लेने में लोग रुचि नहीं ले रहे थे साथ ही इस क्षेत्र में फाइलेरिया से ग्रसित मरीज भी हैं। *ऐसे में उपायुक्त द्वारा संध्या चौपाल के जरिए लोगों में अवेयरनेस फैलाने हेतु आयोजन किया गया।*

    _*इस मौके पर*_ उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, कार्यपालक पदाधिकारी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ डीसी मुंशी के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र सह अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में प्री रिविजन एक्टिविटीज से संबंधित बैठक संपन्न; कल दोपहर 12 बजे तक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का मिला निर्देश
    Next Article जामताड़ा सदर प्रखंड के शहरडाल में लोगों के द्वारा फाइलेरिया रोधी की खुराक नहीं लेने की शिकायत पर उपायुक्त पहुंचे गांव

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.