निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र सह अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में प्री रिविजन एक्टिविटीज से संबंधित बैठक संपन्न; कल दोपहर 12 बजे तक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का मिला निर्देश
आज दिनांक 18.08.2025 को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र सह अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में प्री रिविजन एक्टिविटीज से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहुत किया गया।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने प्री रिविजन एक्टिविटीज से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मी से जानकारी ली। उन्होंने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, जामताड़ा/करमाटाड़, नारायणपुर तथा बी०एल०ओ पर्यवेक्षक एवं कम्प्यूटर आपरेटर को मतदान केंद्रों के जियो फेंसिंग और नजरी नक्शा में पायी गयी त्रुटियों का निराकरण करते हुए कल दोपहर 12 बजे तक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
*===================*
*”शादी से दहेज हटाएं, बहु नहीं बेटी घर लाएं।”*
*===================*
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
*टीम पीआरडी जामताड़ा*

