Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा सदर प्रखंड के शहरडाल में लोगों के द्वारा फाइलेरिया रोधी की खुराक नहीं लेने की शिकायत पर उपायुक्त पहुंचे गांव
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा सदर प्रखंड के शहरडाल में लोगों के द्वारा फाइलेरिया रोधी की खुराक नहीं लेने की शिकायत पर उपायुक्त पहुंचे गांव

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा सदर प्रखंड के शहरडाल में लोगों के द्वारा फाइलेरिया रोधी की खुराक नहीं लेने की शिकायत पर उपायुक्त पहुंचे गांव

    आज दिनांक 18.08.2025 को जामताड़ा सदर प्रखंड के शहरडाल पंचायत अंतर्गत मोमिनपाड़ा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद ने संध्या चौपाल लगाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी खुराक लेने के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने ग्रामीणों के सामने में फाइलेरिया रोधी खुराक ली, उन्होंने सबों से अपील किया कि फाइलेरिया रोधी खुराक सुरक्षित एवं प्रभावी है। इसके सेवन से किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं होती है, इसलिए आप लोग बिना किसी हिचक के यह खुराक स्वयं भी लें एवं सभी को लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

    उपायुक्त ने ग्रामीणों को बताया कि फाइलेरिया गन्दे पानी में पनपनेवाली संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से एक अपंगता पैदा करनेवाली द्वितीय सबसे बड़ी लाईलाज बीमारी है। उक्त बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों में हाथ, पाँव (हाथीपाँव) फूलना और हाइड्रासिल है। फाइलेरिया के रोगाणु अपने पूरे जीवनकाल में करोड़ों माइक्रोफाइलेरिया रोगाणुओं को जन्म देते हैं। इस बीमारी को नियंत्रण करने हेतु यह आवश्यक है कि सभी आमजनों को वर्ष में एक बार फाइलेरियारोधी दवा का निर्धारित डोज अनुसार सेवन कराया जाय, जिससे माइक्रोफाइलेरिया को जनसमुदाय में फैलने से रोका जा सके। फाइलेरिया बीमारी एक तरह का अपंगता के समान है।

    उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मैंने भी फाइलेरिया रोधी खुराक लिया है, 02 वर्ष से कम आयु वर्ग वाले शिशु, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति एवं गर्भवती महिलाओं को छोड़कर सभी लोग बिना हिचक के यह खुराक लें, यह सुरक्षित एवं प्रभावी है, ताकि जामताड़ा जिला एवं झारखंड राज्य फाइलेरिया से मुक्त हो सके। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में आगामी 25 अगस्त तक डोर टू डोर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा अपनी देखरेख में यह खुराक दिया जाएगा।दवा सेवन कराने के उपरांत द्वारा संबंधित व्यक्ति के बायें हाथ के तर्जनी अंगुली में मार्कर कलम द्वारा प्रतीकात्मक चिन्ह लगाया जायेगा।

    _*उपायुक्त के पहल पर शहरडाल से झारखंड आंदोलनकारी करामत अंसारी ने सबके सामने में फाइलेरिया रोधी खुराक ली एवं उन्होंने कहा कि वे लोगों में इसके लिए अवेयरनेस फैलाएंगे।*_

    संध्या चौपाल के दौरान ही उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, कार्यपालक पदाधिकारी ने फाइलेरिया रोधी खुराक ली।

    उल्लेखनीय है कि शहरडाल के मोमिनपाड़ा में फाइलेरिया रोधी खुराक लेने में लोग रुचि नहीं ले रहे थे साथ ही इस क्षेत्र में फाइलेरिया से ग्रसित मरीज भी हैं। *ऐसे में उपायुक्त द्वारा संध्या चौपाल के जरिए लोगों में अवेयरनेस फैलाने हेतु आयोजन किया गया।*

    _*इस मौके पर*_ उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, कार्यपालक पदाधिकारी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ डीसी मुंशी के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त रवि आनंद ने ग्रामीणों के सामने ली फाइलेरिया रोधी खुराक; लोगों से किया अपील बिना हिचक के लें फाइलेरिया की खुराक
    Next Article उपायुक्त के निर्देश पर विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.