Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़,करीब 100 की संख्या में लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़,करीब 100 की संख्या में लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़,करीब 100 की संख्या में लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

    राष्ट्र संवाद सं

    जनता दरबार में करीब 100 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार में नाली निर्माण, जमीन विवाद, मईया सम्मान योजना, बिजली बिल नहीं आने, अत्यधिक बिजली बिल आने, भूमि संबंधित नक्शा, सीमांकन, जमीन पर अवैध कब्जा, अबुआ आवास, पीएम आवास, आपदा मुआवजा, सड़क दुर्घटना मुआवजा, जियाजोरी पंचायत में विभिन्न अनियमितताओं, स्टेडियम निर्माण में बंदोबस्ती जमीन से जुड़ा मामला, भू अर्जन से जुड़े मामले, स्पॉन्सरशिप योजना, तालाब जीर्णोद्धार आदि के अलावा अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुई।

    उपायुक्त ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक बारी बारी से सुनकर शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को ऑन स्पॉट निर्देशित किया। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया गया।

    _*मईया सम्मान से जुड़ी अधिकतर मामलों को ऑन स्पॉट किया गया समाधान*_

    जनता दरबार में अधिकतर आवेदन मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से थी, जिस पर उपायुक्त के निर्देश पर सभागार में ही कर्मी के द्वारा सभी समस्याओं का जांच कर फरियादियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए तकनीकी अड़चनों की जानकारी दी गई एवं सभी मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने बताया कि नए आवेदन के संदर्भ में पोर्टल खुलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कई ऐसे आवेदन प्राप्त हुए जो भूमि विवाद एवं अवैध कब्जा से संबंधित थे, जिस पर उपायुक्त द्वारा एसडीओ एवं संबंधित सीओ को जांचोपरांत कार्रवाई प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा ऐसे कई आवेदन प्राप्त हुए जो बारिश के वजह से मकान गिरने एवं क्षति होने से संबंधित थे। उपायुक्त ने वैसे आवेदनों को आपदा के तहत नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि देने हेतु संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित कार्यालय को अग्रसारित करते हुए 48 घंटे के अंदर कार्रवाई प्रतिवेदन से अवगत कराने का निर्देश दिया गया। एक फरियादी ने सदर प्रखंड के जियाजोरी पंचायत में मनरेगा योजनाओं में जेसीबी का प्रयोग, योजना का बोर्ड नहीं लगाने, आम का पौधा नहीं लगाने आदि शिकायतें की गई, जिस पर उपायुक्त ने जांचोपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    _*पारा शिक्षक पति के निधन से बच्चों के भरण पोषण में हो कठिनाइयों को लेकर उपायुक्त ने महिला के दोनों बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्देश*_

    इसके अलावा एक महिला ने रोते हुए बताया कि उनके पति पारा शिक्षक थे, उनके मृत्यु के पश्चात दो बच्चे हैं, जिनका भरण पोषण में काफी कठिनाई हो रही है, महिला ने उपायुक्त से रोजगार की मांग की। उपायुक्त द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए डीसीपीओ को बुलाकर उनके दोनों बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य समस्याओं पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अपेक्षित कार्रवाई का निर्देश दिया।

    *_उल्लेखनीय है कि_* प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी के अभिभावक को नोटिस भेजने का डीसी ने दिया सख्त निर्देश
    Next Article कुंडहित के विभिन्न विद्यालय में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बताए गए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.