Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित के विभिन्न विद्यालय में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बताए गए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कुंडहित के विभिन्न विद्यालय में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बताए गए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित के विभिन्न विद्यालय में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बताए गए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर

    राष्ट्र संवाद सं

    साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में आज जिले के कुंडहित प्रखंड के चिन्हित उच्च विद्यालयों में गठित साइबर सुरक्षा क्लबों में जिले से नामित अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को बताए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर

    जिला अंतर्गत नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में जागरूकता फैलाने हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 19.08.2025 को जामताड़ा जिला अंतर्गत कुंडहित प्रखंड के केजीबीए कुंडहित, अपग्रेड हाई स्कूल सुद्राक्षीपुर, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल कुंडहित, प्लस 2 हाई स्कूल बाग़डेहरी, हाई स्कूल नगरी, हाई स्कूल अम्बा, प्लस 2 स्कूल खजुरी, सिंहवाहिनी प्लस 2 स्कूल कुंडहित, हाई स्कूल बाबूपुर, हाई स्कूल इंद्रपहाड़ी, हाई स्कूल नातुलतला, हाई स्कूल पुतुलबोना, हाई स्कूल तिलाबाद एवं हाई स्कूल अकना में गठित साइबर सुरक्षा क्लब में जिला स्तर से नामित नोडल पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विद्यालयों में साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नामित पदाधिकारियों के द्वारा प्रोग्राम ऑन सेफर इंटरनेट यूज एंड साइबर अवेयरनेस विषय पर आयोजित इवेंट में छात्र छात्राओं को इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) विषय पर जागरूक किया गया। समय समय पर एन.आई.सी जामताड़ा द्वारा साइबर सिक्यूरिटी से संबंधित पीपीटी एवं क्रियाकलाप की सूची विद्यालय को देकर बिभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जाता है।

    इस मौके पर कुंडहित सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद फारुक, बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा सहित नामित अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और तकनीकी उपकरणों के तेजी से बढ़ते उपयोग, बैंकिंग, शिक्षा, संचार, सोशल मीडिया, खरीदारी जैसे अनेक क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम के बढ़ते प्रयोग से होने वाले लाभ के साथ साथ बढ़ रहे साइबर फ्रॉड को लेकर विस्तार से जागरूक किया। बताया कि आज हमें साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम (Cyber Security Awareness Program) की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। बच्चों को साइबर अपराध, इसमें दिए जाने वाले सजा के प्रावधान के साथ साथ इससे बचाव को लेकर जरूरी टिप्स दिए गए साथ ही अपने अभिभावकों के अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    _*इस मौके पर*_ सम्बन्धित विद्यालयों में जिला स्तर से नामित अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, शिक्षक सहित छात्र छात्रा आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़,करीब 100 की संख्या में लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं
    Next Article जामताड़ा में हेलमेट क्रांति: एसपी राजकुमार मेहता की पहल से सड़क हादसे लगभग शून्य

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.