Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोल’ की शुरुआत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोल’ की शुरुआत

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोल’ की शुरुआत

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जिले में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक नई पहल की है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर महिला कांस्टेबलों की विशेष टीम ‘पिंक पेट्रोल’ का गठन कर शहर में गश्ती व्यवस्था शुरू की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा प्रदान करना, छेड़खानी करने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और बाजार सहित सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है।

    महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी के नेतृत्व में यह दल लगातार शहर में गश्त कर रहा है। पिंक पेट्रोल टीम का फोकस खासकर उन इलाकों पर है जहां स्कूल-कॉलेज की छात्राओं की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस ने साफ किया है कि छात्राओं से छेड़खानी या उत्पीड़न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पिंक पेट्रोल टीम बाजार, पार्क और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी सक्रिय रहकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

    इस पहल से छात्राओं और अभिभावकों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। कई छात्राओं ने कहा कि पिंक पेट्रोल की मौजूदगी से उन्हें आत्मविश्वास मिल रहा है और वे बिना भय के शिक्षा के लिए घर से निकल पा रही हैं। वहीं स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा और मनचलों पर लगाम लगेगी।

    पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार निगरानी व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पिंक पेट्रोल के जरिये न केवल अपराधियों पर नियंत्रण होगा, बल्कि छात्राओं और महिलाओं के लिए सुरक्षित और निडर वातावरण भी तैयार होगा। यह कदम महिला सुरक्षा को लेकर जामताड़ा पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता का स्पष्ट उदाहरण है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री रामदास सोरेन के दिवंगत आत्मा के शांति के लिए बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित
    Next Article रंभा कॉलेज को बीएससी और भूगोल विषय में स्नातक की शिक्षा के लिए मिली मान्यता

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.