सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता सांसद बिद्युत बरण महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत रूप से पिता तुल्य अभिभावक का खोना है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया और दबे-कुचले लोगों की आवाज बने। महतो ने याद किया कि गुरुजी छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी ख्याल रखते थे। उन्होंने कहा कि गुरुजी के अधूरे सपनों को साकार करना ही उनकी…
Author: dhiraj Kumar
दिशोम गुरू शिबू सोरेन हम झारखंडवासियों के दिलों में हमेशा याद रहेंगे: आनंद बिहारी दुबे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड राज्य के जनक के रूप में हमेशा झारखंडवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। दुबे ने कहा कि उनके लंबे संघर्ष के कारण ही बिहार से अलग होकर झारखंड का गठन हुआ। वे हमेशा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करते थे। दुबे ने प्रार्थना की कि ईश्वर…
शिबू सोरेन के निधन पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ल ने जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी से उनका 40 वर्षों का जुड़ाव रहा और कांग्रेस में रहते हुए वे उनसे आशीर्वाद व मार्गदर्शन लेते रहे। शुक्ल ने कहा कि शिबू सोरेन का निधन उनकी निजी क्षति है और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय हानि है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को…
भजन संध्या ‘दिशोम गुरू’ शिबू सोरेन को समर्पित : अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुरः हर हर महादेव सेवा संघ परिवार ने आज आयोजित रजत जयंती भजन संध्या को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक दिशोम गुरू शिबू सोरेन को समर्पित करने का निर्णय लिया है। संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई को नई दिशा दी। उनके निधन से पूरा झारखंड शोकाकुल है। काले ने कहा कि भजन संध्या की शुरुआत दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर और उनके संघर्षों के स्मरण से होगी।…
जंबू अखाड़ा में भव्य कलश यात्रा, 5000 से अधिक शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुरः श्रावण मास की चौथी सोमवारी पर जंबू अखाड़ा समिति के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले, संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणबीर मंडल और अध्यक्ष बृज किशोर सिंह के नेतृत्व में बाबा लिंगेश्वरनाथ मंदिर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 5000 से अधिक महिला शिवभक्तों ने स्वर्णरेखा नदी से जल भरकर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। कलश यात्रा में सिंग बाजा, डीजे, डंका-ताशा, शिव परिवार की झांकी और बाबा बर्फानी का 4 फीट का शिवलिंग आकर्षण का केंद्र रहा। रोटरेक्ट क्लब ने आयोजन…
झारखण्ड राजनीती ने एक अभिभावक खो दिया – अप्पू तिवारी राष्ट्र संवाद संवाददाता झामुमो के संस्थापक और झारखण्ड प्रदेश की कल्पना के साथ आदिवासी जनजाति गरीब पिछडो अति पिछडो के अपने जीवंत काल तक आवाज बन के रहे श्रद्धेय शिबू सोरेन जी के निधन से पूरा देश मर्माहत हैं और राज्य ही नहीं बल्कि पुरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं इस अपूरणीय क्षति की पूर्ति इस युग मे सम्भव नहीं है कुल मिलाकर झरखंड प्रदेश अपना राजनितिक अभिभावक खो दिया
सावन की अंतिम सोमवारी पर कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, चिंताहरण महादेव में शिवभक्तों ने चढ़ाया गंगाजल राष्ट्र संवाद संवाददाता सावन की अंतिम सोमवारी पर जमशेदपुर में श्रद्धा और आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। बागबेड़ा बड़ौदा घाट से शीतला माता मंदिर स्थित चिंताहरण महादेव गड़ाबासा तक भव्य कांवड़ और कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों शिवभक्तों ने भाग लिया। शिवभक्तों ने जयकारों के साथ पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। मंदिर पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। मंदिर परिसर में भोग स्वरूप शरबत व केला का वितरण किया गया। यात्रा के दौरान भक्तों…
विधायक पूर्णिमा साहू ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुरः विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के अगुआ दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और वंचितों की आवाज के लिए समर्पित रहा। उनका योगदान और स्मृति हमेशा झारखंडवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे।
वकीलों ने मौन धारण कर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड अलग राज्य निर्माण आंदोलन के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शहर के वकील समुदाय ने शोक जताया है। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के न्यू बार बिल्डिंग में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार आदिवासियों की अस्मिता एवं झारखंड की आत्मा आज खामोश है। झारखंड को सूदखोरों के अत्याचार से निजात दिलाया और आदिवासी अस्मिता की पहचान और पर्याय बने तथा झारखंड अलग राज्य निर्माण आंदोलन को नई दिशा…
विक्रम शर्मा बने हिंदू जागरण झारखंड प्रदेश के संयोजक राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। हिंदू जागरण झारखंड की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक 2-3 अगस्त को रांची में संपन्न हुई। रविवार को वनवासी कल्याण केंद्र सभागार में आयोजित समापन सत्र में विक्रम शर्मा को हिंदू जागरण, झारखंड प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया। इसकी घोषणा हिन्दू जागरण के राष्ट्रीय सह संगठक कमलेश सिंह ने की। इससे पहले ऋषि नाथ शाहदेव झारखंड के संयोजक और विक्रम शर्मा सह संयोजक थे। विक्रम शर्मा बीते 12 वर्षों से संगठन में लगातार काम कर रहे थे। इस प्रांतीय बैठक में हिंदू जागरण के उतर-पूर्व और पूर्व…
