विधायक सुखराम उरांव ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, कहा – “राजनीतिक जीवन में पिता तुल्य थे गुरुजी”
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चक्रधरपुरः झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी उनके लिए पिता तुल्य थे और राजनीति का पहला पाठ उन्होंने ही सिखाया।

सुखराम उरांव ने याद किया कि 2005 में गुरुजी ने ही उन्हें झामुमो से उम्मीदवार बनाया, जिससे उन्हें राजनीति में पहचान मिली। उन्होंने कहा कि हर संकट में गुरुजी उनके मार्गदर्शक और संबल बने रहे।

विधायक ने कहा कि गुरुजी केवल उनके ही नहीं, बल्कि पूरे झामुमो परिवार के संरक्षक थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


