गुरुजी का संघर्ष स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा: शैलेश तिवारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरियाः झारखंड भोजपुरियार संघ के महासचिव शैलेश तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के हक और अधिकारों के लिए गुरुजी का संघर्ष इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज रहेगा।

शैलेश तिवारी ने कहा कि उनके साथ बिताए अनमोल पल और यादें अब केवल स्मृतियों में रह गई हैं, लेकिन उनकी सरलता और विचारों की दृढ़ता हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।


