झारखंड के प्रेरणास्त्रोत थे शिबू सोरेन – अरविंद कुमार सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के प्रेरणास्त्रोत थे और उनका जाना पूरे देश, खासकर आदिवासी समाज के लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
अरविंद सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन एक आंदोलनकारी नेता थे जिन्होंने महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया और अलग झारखंड राज्य की मांग को मजबूत नेतृत्व दिया। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

