समाजसेवी विकास सिंह ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर जताया गहरा शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता रांचीः ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाइटी के पैट्रन, दर्जनों सामाजिक संस्थाओं के संस्थापक और प्रसिद्ध समाजसेवी सह केके बिल्डर के निदेशक विकास सिंह ने झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ उनके पिताजी और मंच के अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह का व्यक्तिगत संबंध रहा था। शिबू सोरेन कई बार उनके निवास स्थान पर परामर्श और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के लिए आते-जाते…
Author: dhiraj Kumar
शिबू सोरेन के निधन पर जदयू नेता भवानी सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के पुरोधा और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन पर जनता दल (यूनाइटेड) नेता भवानी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी का जाना झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। भवानी सिंह ने कहा, “शिबू सोरेन न केवल एक राजनीतिक नेता थे, बल्कि आदिवासी समाज की आवाज़ भी थे। उनका संघर्ष और योगदान हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस कठिन समय में…
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा – “झारखंड आंदोलन को नया नेतृत्व देने वाले महानायक नहीं रहे” राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन की ख़बर से मर्माहत हूं। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकार और जनहित के लिए समर्पित रहा। महाजनी विरुद्ध आंदोलन से लेकर झारखंड निर्माण तक वो लगातार जनता के साथ जुड़कर, जनता की सेवा में लगे रहे। वर्षों पहले मुझे भी उनके साथ जुड़कर कार्य करने का मौका मिला और आंदोलन के दौरान संघर्ष के साथ किस…
