दिशोम गुरू शिबू सोरेन हम झारखंडवासियों के दिलों में हमेशा याद रहेंगे: आनंद बिहारी दुबे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड राज्य के जनक के रूप में हमेशा झारखंडवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे।

दुबे ने कहा कि उनके लंबे संघर्ष के कारण ही बिहार से अलग होकर झारखंड का गठन हुआ। वे हमेशा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करते थे। दुबे ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को परलोक में स्थान प्रदान करें।



