“गुरूजी अमर रहें” – बन्ना गुप्ता ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक, कहा- झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने “दिशोम गुरु” शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज झारखंड ने अपना अभिभावक और देश ने आंदोलनकारी राजनीति का एक युग खो दिया। उन्होंने कहा कि गुरूजी ने आदिवासी, गरीब, शोषित और वंचित समुदाय के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया और अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया।

बन्ना गुप्ता ने भावुक शब्दों में कहा कि आज हम सभी खुद को राजनीतिक और वैचारिक रूप से अनाथ महसूस कर रहे हैं। जल, जंगल और जमीन के लिए किया गया उनका आंदोलन स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब-जब वह गुरूजी से मिले, उन्हें प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला। इस दुःख की घड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा – गुरूजी अमर रहें, शिबू सोरेन अमर रहें!


