सूर्य मंदिर बर्मामाइन्स में रुद्राभिषेक, शिव चर्चा और भंडारा आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सावन की अंतिम सोमवारी पर ईस्ट प्लांट्स सूर्य मंदिर, बर्मामाइन्स में रुद्राभिषेक, शिव चर्चा और भंडारे का आयोजन हुआ। ईस्ट प्लांट बस्ती मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने भोग का आनंद लिया।

समिति की ओर से अनु ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से सावन की अंतिम सोमवारी पर यह आयोजन किया जा रहा है। भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना, यज्ञ और भोग वितरण के माध्यम से हर साल भक्तों के लिए विशेष धार्मिक माहौल बनाया जाता है।



