कांग्रेस नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, धर्मेंद्र सोनकर ने कहा – यह एक युग का अंत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुरू जी ने अपनी जिंदगी का अधिकांश हिस्सा संघर्ष में बिताया और अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया। उनका निधन सिर्फ एक जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक युग का अंत है।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, डॉ. अजय कुमार, अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन ज्योति माथारू सहित कई कांग्रेस नेता नम आंखों से मौजूद रहे। धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि दिशोम गुरु की संघर्ष गाथा और झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका पर हर झारखंडी को गर्व रहेगा।


