Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया गहरा शोक, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- यह एक युग का अंत है
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया गहरा शोक, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- यह एक युग का अंत है

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया गहरा शोक, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- यह एक युग का अंत है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरा झारखंड शोकाकुल है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले एक महीने से अधिक समय से दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक रहे और झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। एक जननेता के रूप में उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा आदिवासी अधिकारों की रक्षा, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई और समाज के वंचित तबकों की आवाज उठाने में समर्पित किया।

    उनके निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया है। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दिशोम गुरु के निधन को झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत बताया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन राजनेता के साथ आंदोलन के प्रतीक थे। उन्होंने झारखंड के लोगों के अधिकार, पहचान और सम्मान के लिए लंबा संघर्ष किया और राज्य को अलग पहचान दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई।

    सुधांशु ओझा ने कहा कि भले ही राजनीतिक विचार अलग हों, लेकिन दिशोम गुरु का योगदान हमेशा सम्मान और स्मरण के योग्य रहेगा। उन्होंने झारखंड की राजनीति को जो दिशा दी वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

    झारखंड की राजनीति में उनके अनुपस्थिति की भरपाई करना असंभव: प्रेम झा

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने भी झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, झामुमो के संस्थापक संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेम झा ने कहा कि उनका निधन झारखंड के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत है। शिबू सोरेन जी ने अपने जीवन में अनेकों संघर्षों का सामना किया। उनका राजनीतिक जीवन जनसेवा, संघर्ष और सिद्धांतों से ओत-प्रोत रहा। वे झारखंड की मिट्टी के ऐसे सपूत थे, जिन्होंने यहां के लोगों को अपने अस्मिता और अधिकार के लिए लड़ना सिखाया। झारखंड की राजनीति में उनके अनुपस्थिति की भरपाई करना कठिन होगा।

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया गहरा शोक महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- यह एक युग का अंत है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरुजी के निधन से झारखंड की राजनीति में बड़ा शून्य: सरयू राय
    Next Article जल-जंगल-जमीन का सबसे बड़ा लड़ाका

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.