जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, 13 नई पूजा समितियाँ जुड़ीं केंद्रीय समिति से, प्रशासन से सहयोग की उम्मीद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को भालूबासा स्थित होटल मिस्टी इन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता ने की। सर्वप्रथम अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का अभिवादन किया और आगे की कार्यवाही के लिए महासचिव को निर्देशित किया। महासचिव आशुतोष सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने हेतु अंकेक्षक प्रदीप दास को आमंत्रित…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर की नगरपालिकाएं योजनाओं पर कुंडली मार कर बैठी हैं : सरयू राय सरयू राय विधानसभा में शासन की चरमराई स्थिति को जोर-शोर से उठाएंगे कुछ थानेदार पूर्व में तय अवैध रकम से अब ज्यादा वसूली कर रहे हैं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि वह विधानसभा में राज्य की चरमराई शासन व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी आगाह किया है कि यदि प्रशासन को सक्षम, गतिशील और जिम्मेदार नहीं बनाया गया, तो बजट और अनुपूरक बजटों में अरबों रुपये खर्च होने के बावजूद योजनाओं का ठोस परिणाम नहीं…
दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के परिजनों से मुलाकात के लिए जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर डीसी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सोनारी एयरपोर्ट से लेकर घोड़ाबांधा तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर…
जिला कांग्रेस ने भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के दिशानिर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चौधरी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्य और योजनाएं आज भी देशभर में दिखाई देती हैं। वे भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और कांग्रेसजनों के बीच सरल…
रहस्यमयी तरीके से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राएं चांडिल में ट्रेन से सुरक्षित रेस्क्यू कदमा के रिवर व्यू इंग्लिश स्कूल से हुई थीं गायब, पुलिस कर रही गहन जांच राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर — कदमा थाना क्षेत्र के रिवर व्यू इंग्लिश स्कूल के बाहर से बुधवार को रहस्यमयी तरीके से लापता हुईं दो Àनाबालिग छात्राएं चांडिल रेलवे स्टेशन पर टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस से जीआरपी द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर ली गईं। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजन और पुलिस टीम चांडिल पहुंच गए। गौरतलब है कि धतकीडीह निवासी निदा (11 वर्ष) और शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-2 निवासी हबीबा (11 वर्ष) बुधवार…
उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीक्षक और उपाधीक्षक के साथ बैठक कर अस्पताल की आधारभूत संरचना, चिकित्सीय सुविधाएं, आपातकालीन सेवाएं और अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को समय पर पंजीकरण और प्राथमिक जांच की सुविधा मिले। साथ ही ओपीडी और आईपीडी सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने दवा का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे,…
जादूगोड़ा सीटीसी में 262 मजदूर काम से बाहर, जवान महंगाई से परेशान, ग्रामीणों में आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा – साँसपुर स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर (सीटीसी) में जनवरी माह से 262 मजदूरों को काम से हटा दिए जाने से उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन ने रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके निधन के बाद मजदूरों में निराशा और अनिश्चितता बढ़ गई है। स्थानीयों का आरोप – रोजगार और व्यापार से वंचित ग्रामीणों ने सीटीसी प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह स्थानीय लोगों को रोजगार…
स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर 22 अगस्त को होगा रक्तदान शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ओम कांवरिया सेवा संघ और जोहार झारखंड के बैनर तले, संरक्षक पप्पू सिंह एवं अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह की पहल पर वर्ष 2012 से स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी 22 अगस्त को टेल्को स्थित रीक्रिएशन क्लब में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन होगा। ज्ञात हो कि संगठन के माध्यम से न केवल जमशेदपुर में, बल्कि सुल्तानगंज बाबा नगरी तक समाजसेवा से जुड़े कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। प्रेरणा…
जादूगोड़ा मिल माइंस कैंटीन निजी हाथों में जाने से मजदूरों में आक्रोश गुणवत्ता घटी, सुविधाएं कम हुईं; मजदूरों ने प्रबंधन से पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा सीयूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के जादूगोड़ा स्थित मिल माइंस कैंटीन की व्यवस्था निजी हाथों में जमुना फैमिली इंटरप्राइजेज को सौंपे जाने के बाद से मजदूरों में नाराजगी बढ़ गई है। लगभग 200 मजदूरों ने हस्ताक्षर कर यूसीआईएल प्रबंधन को पत्र सौंपते हुए कैंटीन की व्यवस्था पुनः प्रबंधन के अधीन चलाने की मांग की है। पुरानी व्यवस्था में संतुष्ट थे मजदूर मजदूरों ने बताया कि यूसीआईएल प्रबंधन…
उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार संबंधी समीक्षा बैठक भूमि मामलों के समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, समाहरणालय सभागार — उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार संबंधी समीक्षा बैठक में भूमि विवादों के प्रभावी समाधान, म्यूटेशन, सीमांकन, ऑनलाइन लगान, आरसीएमएस प्रविष्टि और परिशोधन कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, एलआरडीसी घाटशिला, सभी सीओ और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि भूमि विवाद समाधान दिवस एवं अंचल कार्यालयों की जनसुनवाई का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और बिना…
