Author: dhiraj Kumar

भागलपुर के रजिस्ट्रार बिनय सौरभ के ठिकाने पर EOU की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्णिया :आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने भागलपुर के रजिस्ट्रार बिनय सौरभ के पूर्णिया स्थित फ्लैट पर छापेमारी कर करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। सदर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित पैनोरमा हाइट में करीब 8 घंटे चली इस कार्रवाई में 2.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, मंगलसूत्र, फ्लैट के कागजात और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि बिनय सौरभ ने भ्रष्टाचार और अवैध तरीकों से आय से लगभग…

Read More

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज छात्र की आत्महत्या, एंबुलेंस में विलंब और प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे (निवासी समस्तीपुर, बिहार) ने गुरुवार शाम हॉस्टल के कमरे में सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। सहपाठियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन कॉलेज प्रबंधन की ओर से तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण इलाज में देरी हुई और उसकी मौत हो गई। छात्रों का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर जब एंबुलेंस की मांग की गई तो प्रबंधन की ओर से उदासीनता…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, 127 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :ॐ कमरिया सेवा संघ टाटानगर और जोहार झारखंड समाज सेवी संस्था की ओर से टेल्को रीक्रिएशन क्लब में स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 127 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, टाटा मोटर्स अस्पताल के एडमिन हेड पार्थों मुखो उपाध्याय, डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव, मेयर बाई के अमिताभ चटर्जी, डीएसपी सुनील चौधरी, बिरसानगर थाना…

Read More

अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण हेतु अवधि विस्तार करने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष फुलकान्त झा ने जुलाई और अगस्त माह के खाद्यान्न वितरण हेतु अवधि विस्तार करने की मांग जिला प्रशासन व राज्य सरकार से किया है। इस बावत उन्होंने बताया है कि विगत एक अगस्त को जिला उपायुक्त के माध्यम से विशेष सचिव सतीश चंद्र चौधरी को अवधि विस्तार हेतु पत्र भेजा गया था। परंतु, उसपर अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्य सचिव अलका तिवारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से…

Read More

स्कूल बसों का जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर दिया जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेन इंटरनेशनल स्कूल में परिचालित बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पॉल्यूशन प्रमाणपत्र और चालक-परिचालक से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। डीटीओ ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी वाहन विधिसम्मत कागजात के साथ परिचालित हों तथा चालक वैध लाइसेंसधारी और नियमावली के अनुरूप हों। साथ ही उन्होंने बसों में फायर सेफ्टी उपकरण, प्राथमिक उपचार पेटी, स्पीड गवर्नर,…

Read More

ब्रहमानंद नारायणा अस्पताल ने रचा इतिहास, नई हार्ट तकनीक से मरीज को राहत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण चिकित्सीय उपलब्धि के रूप में, ब्रहमानंद नारायणा अस्पताल, जमशेदपुर ने पहली बार ऑर्बिटल एथरेक्टॉमी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह न्यूनतम इनवेसिव (कम जटिल) तकनीक है, जिसका उपयोग गंभीर रूप से कैल्सीफाइड कोरोनरी आर्टरी डिज़ौज के उपचार में किया जाता है। इस प्रक्रिया से 74 वर्षीय मरीज को राहत मिली, जो तीन वर्षों से सीने में दर्द से जूझ रहे थे। मरीज, जिनका 2012 में सबड्यूरल हेमेटोमा का ऑपरेशन हुआ था, उन्हें परिश्रम करने पर सीने में…

Read More

चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10,000 जुर्माना राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर चाईबासा शहरी क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार और जिला यातायात प्रभारी संतोष कुमार के साथ सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में ड्रंक…

Read More

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने गेल इंडिया चेयरमैन से की मुलाकात, हर घर तक गैस पाइपलाइन पहुंचाने पर चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली | चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने नई दिल्ली में गेल इंडिया के चेयरमैन संदीप गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने चतरा लोकसभा क्षेत्र में घरेलू गैस पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार और हर घर तक गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। सांसद सिंह ने कहा कि चतरा समेत झारखंड के कई जिले आज भी पारंपरिक ईंधन जैसे लकड़ी और कोयले पर निर्भर हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी…

Read More

चाईबासा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जांच अभियान, नशे में गाड़ी चलाने पर ₹10,000 जुर्माना राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर चाईबासा शहरी क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार और जिला यातायात प्रभारी संतोष कुमार के साथ सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क हादसों के…

Read More

एचसीएल-आईसीसी मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट चालू कराने की मांग पर सांसद विद्युतवरण महतो संग मजदूर नेताओं ने केंद्रीय खान मंत्री से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। सांसद विद्युतवरण महतो के नेतृत्व में ताम्र मजदूरों और पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए एचसीएल-आईसीसी मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट को पुनः चालू कराने की मांग की। मजदूर नेताओं ने बताया कि दिसंबर 2019 से प्लांट बंद होने के कारण बड़ी संख्या में ठेका मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। टाउनशिप वीरान हो रहे…

Read More