बंता नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-नशे का सामान बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र के बंता नगर में पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजा जनरल स्टोर से हुक्का चिलम, नशीले फ्लेवर, इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन युक्त सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की।

थाना प्रभारी संजीव सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में खुलासा हुआ कि दुकान के माध्यम से गांजा व नशे का सामान जमशेदपुर के हाई सोसाइटी युवाओं और अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों तक सप्लाई किया जा रहा था। मुख्य आरोपी राजा उर्फ मुकेश प्रजापति ने कथित रूप से काली कमाई से वन विभाग की जमीन पर विशाल शोरूम खड़ा कर रखा था। पुलिसिया कार्रवाई के बाद इलाके के नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


