Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिव्यांग जनों को भेंट की व्हीलचेयर, संवेदनशील पहल के लिए दिव्यांगजनों ने जताया आभार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिव्यांग जनों को भेंट की व्हीलचेयर, संवेदनशील पहल के लिए दिव्यांगजनों ने जताया आभार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिव्यांग जनों को भेंट की व्हीलचेयर, संवेदनशील पहल के लिए दिव्यांगजनों ने जताया आभार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। विधायक पूर्णिमा साहू लगातार अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों और विशेषकर दिव्यांगजनों की सुविधा को प्राथमिकता देती रही हैं। चाहे उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराना हो, स्वास्थ्य सुविधा दिलाना हो या किसी भी प्रकार की सामाजिक मदद, वे हर स्तर पर तत्परता से आगे आती हैं। इसी क्रम में, साकची पूर्वी एवं बिरसानगर क्षेत्र के दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर भेंट कर उन्होंने एक बार फिर अपने मानवीय दृष्टिकोण का परिचय दिया।

    शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में क्षेत्र के दो दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बिरसानगर निवासी मिंटू मंडल और नेहरू कॉलोनी की 15 वर्षीय दिव्यांग बालिका पीटू बाग को व्हीलचेयर सौंपते हुए कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं उनके कठिन जीवन में गिलहरी योगदान देकर उनकी थोड़ी सहायता कर पाई।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी सुविधा व सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा जताई कि व्हीलचेयर मिलने से लाभार्थियों का जीवन सुगम होगा और वे अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर पाएंगे। इस दौरान साकची पूर्वी के भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, बिरसानगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष बोलटू सरकार व अन्य मौजूद रहे।

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास संवेदनशील पहल के लिए दिव्यांगजनों ने जताया आभार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएआईसीसी एवं पीसीसी पर्यवेक्षकों ने मानगो प्रखण्ड में संगठन सृजन अभियान के तहत की रायशुमारी
    Next Article बंता नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-नशे का सामान बरामद

    Related Posts

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    October 23, 2026

    कम राशन और धमकी देने का आरोप, पीडीएस डीलर के खिलाफ डीसी से शिकायत

    October 23, 2026

    जामदा में 30 अक्टूबर से भागवत कथा का आयोजन

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    कम राशन और धमकी देने का आरोप, पीडीएस डीलर के खिलाफ डीसी से शिकायत

    जामदा में 30 अक्टूबर से भागवत कथा का आयोजन

    तीन पंचायतों में 28 अक्टूबर को लगेगा वित्तीय समावेशन शिविर

    जनता दरबार में चौकीदार बहाली से लेकर अतिक्रमण तक की शिकायतें

    आदित्यपुर में पुलिस की सघन गश्त, चौक-चौराहों पर बढ़ेगी निगरानी

    आदित्यपुर में काली पूजा की तैयारी तेज, 25 अक्टूबर को होगा भूमिपूजन

    बिरसानगर में ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार, 29 पुड़िया बरामद

    सोनारी की विशेष दत्तक ग्रहण संस्था से अनाथ बच्चा दत्तक परिवार को सौंपा गया

    डांडिया-गरबा में नियमों के उल्लंघन की जांच हो, दोषियों पर दर्ज हो प्राथमिकी : अमित शर्मा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.