जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, नॉर्थ जोन बैठक में रखी गई अहम मांगें
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : मानगो बड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति नॉर्थ जोन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नीरज सिंह ने की और संचालन अर्जुन शर्मा ने किया। बैठक में डिमना रोड पर ट्रैफिक समस्या, दुर्गा पूजा के दौरान पुल निर्माण कार्य रोकने, झूलते बिजली तार दुरुस्त करने, मून सिटी के सामने सड़क मरम्मती, शोभायात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग और लाइटिंग व्यवस्था की मांग की गई।

मानगो नगर निगम ने विशेष सफाई व्यवस्था और पंडालों में डस्टबिन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही पूजा सामग्री और कचरे के अलग-अलग निष्पादन की व्यवस्था करने की बात कही। उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी समितियों से नशामुक्त शोभायात्रा और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में आशुतोष सिंह, रामबाबू सिंह, नित्यानंद प्रसाद, दिलेश्वर यादव समेत कई पदाधिकारी व पूजा समिति प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


