बीएसएनएल की नीतियों के खिलाफ जमशेदपुर में धरना प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर वेंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष बब्लू झा के नेतृत्व में सोमवार को बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर भी उपस्थित रहे। धरना के दौरान संवेदकों ने मांग की कि मुख्य महाप्रबंधक स्थल पर आकर वार्ता करें। महाप्रबंधक पहुंचे और समस्याओं को सुना तथा दो दिनों में लिखित समाधान का आश्वासन दिया। बब्लू झा ने चेतावनी दी कि दुर्गा पूजा से पहले मांगे नहीं मानी गईं तो सभी एजेंसी और संवेदक बीएसएनएल इंटरनेट…
Author: dhiraj Kumar
कड़वा सच
दुर्गा पूजा को लेकर सरायकेला-खरसावां पुलिस प्रशासन अलर्ट, क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की। बैठक में सभी थाना प्रभारियों को दुर्गा पूजा के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर सख्त नकेल कसने, पुराने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने और फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने अफीम प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को जागरूकता अभियान चलाने का भी आदेश दिया। साथ…
डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में हिंदी दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन साहित्यिक क्लब द्वारा किया गया। जिसका संचालन प्रियांका कुमारी और मीनाक्षी कुमारी ने अत्यंत सुंदर ढंग से किया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात् छात्रा पूनम कुमारी ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी सभी भाषाओं की जननी है और हमें इसे बोलने में संकोच या शर्म नहीं करनी…
सरयू राय ने किया एमजीएम अस्पताल का दौरा कालोनी वासियों का गंदगी और बदबू से लोगों का जीना है मुहाल 15 सितंबर को एमजीएम के अधीक्षक संग करेंगे बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जन शिकायत के आलोक में रविवार को डिमना स्थित एमजीएम कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। अस्पताल के बगल के कालोनी वासियों ने राय को बताया था कि मेडिकल कॉलेज से निकलने वाले दुर्गंध युक्त मेडिकल वेस्ट और हानिकारक कचरे के कारण उनका वहां रहना दूभर हो रहा है। राय ने अपने दौरे में उक्त शिकायत को सही पाया। राय ने…
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – कोल्हान प्रमंडल की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता दिनांक 14 सितंबर 2025, रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कोल्हान प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय तुलसी भवन, बिष्टुपुर (चित्रकूट कक्ष) में आयोजित की गई। यह कार्यक्रम दो सत्रों में सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चला। इस बैठक में कोल्हान प्रमंडल के सभी कार्यकर्ता, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यकारिणी के अधिकारी, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के चयनित सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर सबनीस जी थे। कार्यक्रम क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी के मार्गदर्शन में संपन्न…
श्री श्री शीतला माता मंदिर के महिला समिति का हुआ गठन, इंद्रा अध्यक्ष, कमला महासचिव और सुमन बनी कोषाध्यक्ष। राष्ट्र संवाद संवाददाता श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी के सभागार में आज महिला समिति का चुनाव निर्वतमान अध्यक्ष जुमना निषाद के देखरेख में संपन्न किया गया, महिला सदस्यों की टोली ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया, मंदिर के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दी और मंदिर की प्रगति में अपनी क्षमता अनुरूप योगदान देने का आग्रह किया, दिनेश कुमार ने कहां की माता शीतला के वार अनुसार प्रत्येक गुरुवार को माता…
सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का चुनाव: केडिया-कावंटिया टीम की क्लीन स्वीप जीत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। इस बार केडिया-कावंटिया टीम ने शानदार जीत दर्ज की। कुल 11 पदों में से 7 पदाधिकारी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि महासचिव, उपाध्यक्ष उद्योग, सचिव ट्रेड और सचिव पीआरडब्ल्यू पदों के लिए मतदान हुआ। 2059 सदस्यों में से 1125 ने ऑनलाइन वोटिंग और 948 ने ऑफलाइन वोटिंग की। चुनाव में कुल 42 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 30 कार्यसमिति सदस्य के पद पर केडिया-कावंटिया टीम के उम्मीदवार विजयी रहे। मानद…
नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब भट्टियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता नीमडीह, 14 सितंबर 2025। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नीमडीह थाना पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम जुगिलोंग के किनारे स्थित तीन महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया तथा करीब 300 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध भट्टियों के संचालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पूर्व से चिन्हित एवं आरोपपत्रित…
पटना में जेपी नड्डा की अहम बैठक, बूथ स्तर पर एनडीए कार्यकर्ताओं के सामंजस्य पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना पहुंचे और स्टेट गेस्ट हाउस में 3 घंटे से अधिक समय तक नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और बूथ स्तर तक सम्मेलन जैसी बैठकों को ले जाने पर जोर दिया, ताकि चुनावी माहौल मजबूत हो। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं हो सकी क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।…
