सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का चुनाव: केडिया-कावंटिया टीम की क्लीन स्वीप जीत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। इस बार केडिया-कावंटिया टीम ने शानदार जीत दर्ज की। कुल 11 पदों में से 7 पदाधिकारी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि महासचिव, उपाध्यक्ष उद्योग, सचिव ट्रेड और सचिव पीआरडब्ल्यू पदों के लिए मतदान हुआ।

2059 सदस्यों में से 1125 ने ऑनलाइन वोटिंग और 948 ने ऑफलाइन वोटिंग की। चुनाव में कुल 42 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 30 कार्यसमिति सदस्य के पद पर केडिया-कावंटिया टीम के उम्मीदवार विजयी रहे। मानद महासचिव पद पर पुनित कांवटिया ने जीत दर्ज की। सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना को हार का सामना करना पड़ा। अन्य विजयी पदाधिकारी: उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज: हर्ष अग्रवाल मानद सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स: भरत मकानी मानद सचिव पीआरडब्ल्यू: सुरेश शर्मा लिप्पू

टीम संकल्प का कोई भी प्रत्याशी जीत नहीं पाया। टीम केडिया-कावंटिया की यह लगातार तीसरी क्लीन स्वीप जीत है। पिछली बार भी इसी टीम ने विरोधी संथालिया टीम को मात दी थी। इस बार सोंथालिया को 180 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। कुल वोटों में मूनका को 899 और सोंथालिया को 719 वोट मिले। व्यापारी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार का भी जोर था, जिससे मतदान में व्यापारिक समुदाय की भागीदारी बढ़ी। चुनाव अधिकारियों ने निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत मतदान और मतगणना संपन्न


