नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब भट्टियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नीमडीह, 14 सितंबर 2025। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नीमडीह थाना पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम जुगिलोंग के किनारे स्थित तीन महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया तथा करीब 300 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया।

पुलिस ने बताया कि अवैध भट्टियों के संचालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पूर्व से चिन्हित एवं आरोपपत्रित सभी अवैध महुआ भट्ठी संचालकों पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है नीमडीह थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और अवैध शराब पर पूरी तरह रोक लग सके।


