Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – कोल्हान प्रमंडल की बैठक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – कोल्हान प्रमंडल की बैठक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – कोल्हान प्रमंडल की बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    दिनांक 14 सितंबर 2025, रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कोल्हान प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय तुलसी भवन, बिष्टुपुर (चित्रकूट कक्ष) में आयोजित की गई। यह कार्यक्रम दो सत्रों में सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चला। इस बैठक में कोल्हान प्रमंडल के सभी कार्यकर्ता, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यकारिणी के अधिकारी, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के चयनित सदस्य उपस्थित हुए।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर सबनीस जी थे। कार्यक्रम क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस सभा में कोल्हान प्रमंडल स्तर पर संगठन की मजबूती, तीनों जिलों की कार्यकारिणी के आपसी समन्वय, आगामी कार्यक्रम और अभियान की योजना पर विचार करते हुए उपभोक्ता जागरूकता से जुड़े विशेष मुद्दों को गंभीरता से उठाने का निर्णय लिया गया। इसी सभा में संगठन के सदस्यों को नई जिम्मेदारियां देने का निर्णय भी लिया गया।

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – कोल्हान प्रमंडल चयनित पदाधिकारी प्रांत स्तर (झारखंड राज्य) संगठन मंत्री  वी. प्रभु  रोजगार सृजन प्रमुख  मनोज  जिला पूर्वी सिंहभूम उपाध्यक्ष डॉ. डी. पी. शुक्ला  महिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनी रंजन  सह सचिव  रोहित राज । महिला आयाम प्रमुख  प्रीति सिंह  महिला जागरण आयाम सह प्रमुख  विजयलक्ष्मी  विधि आयाम प्रमुख  सुनीष पांडे  रोजगार सृजन आयाम प्रमुख  मनोज लकड़ा  रोजगार सृजन आयाम सह प्रमुख  महेंद्र  कार्यकारिणी सदस्य  विवेकानंद  कार्यकारिणी सदस्य (महिला)  सरोज कुमारी  कार्यकारिणी सदस्य (महिला)  योगिता नायडू  पोटका खंड संयोजक  जय मंडल  मुसाबनी खंड संयोजक  मनीष  जिला पश्चिम सिंहभूम संयोजक  हीरालाल सह संयोजक  बलराम महिला सह संयोजक  दमयंती नाग  रोजगार सृजन आयाम प्रमुख  अमित गिलुआ ।

    जिला सरायकेला-खरसावां  अध्यक्ष  अखिलेश  उपाध्यक्ष  ममता कर्ण सचिव  मनीष वंदन , सह सचिव  विश्वजीत  पर्यावरण संरक्षण प्रमुख  रेखा मजूमदार , पर्यावरण संरक्षण सह प्रमुख  आरती शर्मा रोजगार सृजन प्रमुख  राजेश , रोजगार सृजन सह प्रमुख  मलय मुख्य अतिथि

    मुख्य अतिथि  दिनकर सबनीस  ने अपने वक्तव्य में कहा कि अर्थव्यवस्था के केंद्र में ग्राहक होता है, बिना उसकी संतुष्टि के कोई भी अर्थव्यवस्था सफल नहीं हो सकती। ऑनलाइन खरीदारी और भ्रामक विज्ञापन से आज उपभोक्ता ठगी का शिकार हो रहे हैं। अब ग्राहकों को ठगी की भरपाई के लिए जगह-जगह भटकने की जरूरत नहीं है। केवल उपभोक्ता मंत्रालय में शिकायत करनी है, वह भी मोबाइल ऐप के माध्यम से। मामला किसी भी मंत्रालय का हो, मंत्रालय उसे सुलझाकर ग्राहकों को क्षति पूर्ति करवाएगा। इसके लिए मोबाइल ऐप LCH 17 भाषाओं में उपलब्ध है। उपभोक्ता 1915 पर कॉल करके, व्हाट्सऐप नंबर 8800001915 और टोल-फ्री नंबर 1800-11-4000 पर संपर्क कर सकते हैं। ग्राहक CCPA में भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बोतलबंद पानी, रासायनिक खेती के खतरे और OTT प्लेटफ़ॉर्म पर सेना को बदनाम करने की कोशिश पर चिंता व्यक्त की तथा ग्राहकों से जागरूक होने का अनुरोध किया।

    क्षेत्रीय संगठन मंत्री का वक्तव्य

    शिवाजी क्रांति  ने निर्जल जिउतिया उपवास कर भी सभा में उपस्थित होने वाली महिलाओं का विशेष आभार व्यक्त किया और संगठन के आगामी कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन के सदस्यों को संगठन के कठिन पथ पर आगे बढ़ने के लिए निर्देश दिए। समय पालन, संगठनात्मक अनुशासन और कार्य-विभाजन पर विशेष जोर दिया गया। आगामी महीनों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन संगठन के संयोजक श्री वी. प्रभु जी ने किया।अतिथियों का परिचय डॉ. अनीता शर्मा जी ने कराया। स्वागत प्रांत अध्यक्ष  कल्याणी कबीर  ने किया। कुमार अमलेंदु  ने संगठन मंत्र,  ऐंजिल उपाध्याय  ने शांति मंत्र और  आरती शर्मा जी ने ग्राहक गीत प्रस्तुत किया। इस बैठक में प्रांत महिला आयाम प्रमुख श्रीमती रूबी लाल जी, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह जी, जिला सचिव श्री शंभू जयसवाल जी, श्री मनोज लकड़ा जी इत्यादि भी उपस्थित थे।

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आयोजन समिति में अध्यक्ष बनी पद्मश्री छुटनी महतो और उपाध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री शीतला माता मंदिर के महिला समिति का हुआ गठन, इंद्रा अध्यक्ष, कमला महासचिव और सुमन बनी कोषाध्यक्ष।
    Next Article सरयू राय ने किया एमजीएम अस्पताल का दौरा

    Related Posts

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.