Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सी.पी. समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में हिंदी दिवस का आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सी.पी. समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में हिंदी दिवस का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सी.पी. समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में हिंदी दिवस का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सी.पी. समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती में शनिवार को हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर की।

    इस अवसर पर बच्चों ने हरिवंश राय बच्चन, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर, मैथिलीशरण गुप्त, जगदीश व्योम और व्यौहार राजेंद्र सिन्हा जैसे महान साहित्यकारों की जीवनी प्रस्तुत की और हिंदी साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षिका सीमा ने हिंदी दिवस मनाने के उद्देश्य और हिंदी को मातृभाषा व संस्कृति की पहचान के रूप में समझाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भारत की विविधताओं के बीच हिंदी एकता का सूत्र है। यह केवल मातृभाषा नहीं बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा की आत्मा है।

    बच्चों ने नृत्य व नाट्य मंचन के माध्यम से हिंदी की विशेषताओं को दर्शाया। प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की। सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

    इस अवसर पर शिक्षकों में अमित कुमार सिंह, त्रिलोचन कौर, सीमा, अर्चना सिंह, कौशिक दत्ता, हीरादास मानिकपुरी, अनुसुइया कुमारी, रेखा कुमारी, तारकेश्वरी देवी, ऋचा मिश्रा, रीता शर्मा, अन्नपूर्णा प्रदान, अनुष्का सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

    सी पी समिति मध्य विद्यालय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपाल अस्पताल ईएम वाइपास ने जमशेदपुर में प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता अभियान शुरू किया
    Next Article सांसद कालीचरण सिंह ने कहा युवा ही हैं देश का भविष्य

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.