सांसद कालीचरण सिंह ने कहा युवा ही हैं देश का भविष्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा : भाजपा कार्यालय चतरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन सौरभ ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि युवा किसी भी समाज और देश की ताकत होते हैं। आप लोग आज जिस पंक्ति में बैठे हैं, कभी हम भी युवा मोर्चा के सदस्य के रूप में इसी पंक्ति में बैठा करते थे।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के मेहनत, ऊर्जा और संकल्प से ही राष्ट्र का भविष्य तय होता है। सांसद ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास ही युवाओं की सक्रिय भागीदारी से बना है और आने वाले समय में भी युवाओं की अहम भूमिका होगी।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी काली यादव, सुजीत जायसवाल, जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।


