बागुनहातु शीतला माता मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बागुनहातु स्थित श्री श्री शिवा शीतला माता मंदिर में सीपी समाज की ओर से विभिन्न देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा रामलाल, गुलाल साहू एवं शशि देवी द्वारा की गई। गणेश जी की प्राण-प्रतिष्ठा चंद्रशेखर साहू, गायत्री माता की प्राण-प्रतिष्ठा स्वर्गीय जगदीश साहू के पुत्र रूपेश साहू तथा शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा नरेश साहू, महेश साहू एवं श्याम साहू द्वारा की गई। वहीं, राधा-कृष्ण की प्राण-प्रतिष्ठा भोला धनकर एवं आनंद कुमार ने संपन्न कराई।
कार्यक्रम में समिति के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, सदस्यों और बस्तीवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। सीपी समाज ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

