साकची में डांडिया-गरबा की धूम, 800 लोग थिरके गरबे की धुन पर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से साकची रामगढ़िया सभा में शुक्रवार शाम डिस्को डांडिया नाइट-2025 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में करीब 800 लोगों ने गरबा व डांडिया रास में हिस्सा लिया और फिल्मी व पारंपरिक धुनों पर देर रात तक थिरके। मुख्य आकर्षण कोलकाता के डीजे मून और डीजे अमित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को नई पहचान देते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न…
Author: dhiraj Kumar
चलो जीते हैं डॉक्यूमेंट्री का आकाशदीप प्लाज़ा में प्रदर्शन, सांसद विद्युत महतो रहेंगे मौजूद 24 सितंबर तक चलेगी प्रदर्शनी, भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शनिवार शाम 6 बजे गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाज़ा के मेराज सिनेमा हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री “चलो जीते हैं” का प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहेंगे। भाजपा के मंडल अध्यक्षों के…
डुबो पुल पर मिला युवक का बुलेट, स्वर्णरेखा में कूदने की आशंका सोनारी पुलिस कर रही है तलाश, आधिकारिक पुष्टि बाकी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुबो पुल से पुलिस ने एक बुलेट बाइक बरामद किया है। बरामद बाइक आदित्यपुर के धीराजगंज निवासी सूरज गोराई की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया, हालांकि सूरज का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूरज के पिता शंकर गोराई ने बताया कि उनका बेटा गुरुवार शाम 4 बजे बुलेट लेकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं…
आदित्यपुर पुलिस ने अपराध की योजना बनाते पांच अपराधियों को दबोचा एक देसी कट्टा, राइफल और गोलियां बरामद, सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बनाते पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक राइफल और गोलियां बरामद की हैं। गिरफ्तार अपराधियों में करण कुमार, टुनू लोहार, करण राय, अंगद कुमार और गोपाल दास उर्फ चौड़ा शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि आगामी त्यौहारों को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान…
17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक मनाया जा रहा 8वां राष्ट्रीय पोषण माह उपायुक्त ने पोषण जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, लोगों को सही आहार और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का होगा प्रयास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 8वें राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका मौजूद रहे। जागरूकता रथ जिले के धालभूम और घाटशिला अनुमंडल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों, टोला-मोहल्लों और…
विकसित भारत @ 2047 : सामूहिक प्रयास से ही संभव लक्ष्य : कुणाल षाड़ंगी सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, 25 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय के विवेकानंद ऑडिटोरियम में “विकसित भारत @ 2047” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ। सेमिनार में देश के विभिन्न शिक्षाविदों, शोधार्थियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कुलपति डॉ. जे.पी. मिश्रा ने कहा कि “जितना शोध करेंगे, उतना आगे बढ़ेंगे।” उन्होंने दिशोम गुरू शिबू सोरेन और स्व. रामदास सोरेन को याद करते हुए शिक्षा व विकास के सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर…
दुर्गापूजा विसर्जन की तैयारी का उपायुक्त ने लिया जायजा, घाटों पर सुरक्षा व सुविधा के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वर्णरेखा और खरकई नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उनके साथ सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद समेत प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान भोजपुर, सुवर्णरेखा, पांडेय, नया पुल, दोमुहानी, सती, सब स्टेशन, बेली बोधनवाला और बड़ौदा घाट का जायजा लेकर उपायुक्त ने साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, पहुंच पथ की मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश…
उपायुक्त ने बिरसानगर में पीएम आवास योजना परियोजना का निरीक्षण, शीघ्र पूरा करने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बिरसानगर में पीएम आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बन रही किफायती आवास परियोजना का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन दो टॉवरों का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य समय पर पूर्ण कर लाभुकों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मजदूरों की सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी भुगतान, बिजली, पेयजल, ड्रेनेज व पहुंच पथ जैसी सुविधाओं की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा…
शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता पर जताया विरोध, पीएम और सीएम को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के बैनर तले जिले के सैकड़ों शिक्षक आज उपायुक्त के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट (TET) की अनिवार्यता लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार की मांग की गई। संघ के वरीय प्रतिनिधि सुनील कुमार ने कहा कि 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के शैक्षणिक अनुभव को अनदेखा करना अनुच्छेद 14 और 21 के उल्लंघन के समान है। उन्होंने…
साकची चैन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार , सोने की चैन और बुलेट बाइक बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों शाहबाज शेख उर्फ शाबू (23) और साजिद शेख उर्फ अमान बिल्ला को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चैन खरीदने वाले वसीम अकरम उर्फ चंदू को भी दबोच लिया। पुलिस ने बरामदगी के दौरान छिनी गई सोने की चैन और काले रंग की बुलेट बाइक को जब्त कर लिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने…
