Author: dhiraj Kumar

पीएम मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों पर भव्य प्रदर्शनी, रविवार को राजस्थान भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने साकची स्थित जिला कार्यालय में पीएम मोदी के जीवन, संघर्ष और राजनीतिक उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बरकुंवर गागराई समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी…

Read More

अमरप्रीत सिंह काले ने देश के रक्षा मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर काले ने रक्षा मंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा झारखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों और भाजपा संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य की प्रगति, जनता की खुशहाली और राष्ट्रीय सुरक्षा में झारखंड की महत्त्वपूर्ण भूमिका को लेकर रक्षा मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने झारखंड भाजपा के सशक्त भविष्य और…

Read More

छोटागोविन्दपुर में भारतीय जनसेवक परिषद का 28वां रक्तदान महोत्सव एवं सम्मान समारोह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, छोटागोविन्दपुर स्थित लक्ष्मीनारायण कृपा हाॅल में भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में 28वां रक्तदान महोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शिविर में 89 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। समारोह में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अशोक सिंह, शतकवीर रक्तदाता अरविंद साहु, राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियन दीपाली कुमारी तथा प्रख्यात शिल्पकार सुबोध चन्द्र गोराई शामिल रहे। मुख्य अतिथि पूर्व आरक्षी उपाधीक्षक कमल किशोर एवं विशिष्ट अतिथि के…

Read More

भारी पुलिस सुरक्षा और एसईसीएल अफसरों की कड़ी निगरानी में कुसमुंडा खदान हुआ चालू बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कुसमुंडा खदान में काम फिर से शुरू हो गया है। यह काम ग्राम खोडरी की जमीन पर चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। कार्यस्थल पर एसईसीएल के अफसर भी मौजूद हैं और खदान संचालन की निगरानी कर रहे हैं। खदान के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम…

Read More

गदरा में तंबाकू और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल को घोषित किया गया तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पॉल के निर्देशानुसार पोटका प्रखंड अंतर्गत  जे. जे. गांधी इंटर कॉलेज, गदरा में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धाऊरिया के मार्गदर्शन में किया गया। जिला परामर्शी मौसुमी चटर्जी ने उपस्थित बच्चों को तंबाकू से निकलने वाले हानिकारक रसायनों, निकोटिन के दुष्परिणाम और कोटपा अधिनियम 2003 की जानकारी दी। कार्यक्रम के सोशल वर्कर कुंदन कुमार ने बताया कि…

Read More

वोट चोरी के आरोप और लोकतंत्र का संकट देवानंद सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता लोकतांत्रिक राजनीति में आरोप और प्रत्यारोप कोई नई बात नहीं हैं। चुनावी मौसम हो या विपक्ष की सक्रियता का दौर, सत्ता पक्ष पर धांधली के आरोप लगते ही रहते हैं, लेकिन हाल के दिनों में कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जिस अंदाज़ में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया है, उसने बहस को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। राहुल गांधी का दावा है कि फर्जी लॉग-इन और तकनीकी हेरफेर के ज़रिये देशभर में लाखों वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब…

Read More

अन्तर्राष्ट्रीय शांति दिवस- 21 सितम्बर, 2025 युद्ध-आतंक के दौर में शांति के लिये भारत की पुकार – ललित गर्ग अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जिसे प्रतिवर्ष 21 सितंबर को मनाया जाता है, आज के समय की सबसे बड़ी मानवीय आवश्यकता की याद दिलाता है। जब पूरी दुनिया युद्ध, हिंसा, आतंकवाद, जलवायु संकट और असमानताओं के दौर से गुजर रही हो, तब शांति का महत्व केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि अस्तित्व का आधार बन जाता है। इतिहास गवाह है कि युद्धों ने मानव सभ्यता को केवल विनाश ही दिया है। दो विश्वयुद्धों में करोड़ों लोगों की जान गई, असंख्य परिवार उजड़ गए और…

Read More

अतीत के पन्नों से सियासत, स्त्री और स्वाभिमान का साहसिक बयान जब सियासत में रिश्ते बने हथियार और बिस्तर बना सौदा! राष्ट्र संवाद डेस्क कभी-कभी अतीत की किताबें हमें झकझोर देती हैं। स्व. रमणिका गुप्ता की आत्मकथा ‘आपहुदरी’ ऐसी ही किताब है — जो न केवल उनके जीवन की कहानी कहती है, बल्कि उस दौर की राजनीति, समाज और स्त्री की स्थिति का आइना भी दिखाती है। यह किताब पढ़ते हुए महसूस होता है कि यह सिर्फ एक स्त्री की निजी दास्तां नहीं, बल्कि पूरे दौर का दस्तावेज है। रमणिका गुप्ता बेबाक थीं। उन्होंने जो देखा, वही लिखा। बिहार के…

Read More

भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाई कोल गुरु लाको बोदरा की 106वीं जयंती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से वरांग लिपि के रचियता ओत कोल गुरु लाको बोदरा की 106वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शुक्रवार को मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उलीडीह संकोसाई स्थित गुरु लाको बोदरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के ने गुरु लाको बोदरा के समाज व संस्कृति के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी…

Read More

शिक्षा विभाग की 14 सूत्री समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस का हल्ला-बोल राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने शिक्षा विभाग से जुड़ी जनहित की समस्याओं को लेकर जोरदार पहल की है। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीईओ कार्यालय पहुंचा और विभागीय पदाधिकारियों से मुलाकात कर 14 सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि जिले के विद्यालयों की स्थिति चिंताजनक है। कई स्कूलों में चाहरदीवारी, शौचालय और फर्नीचर जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। शिक्षकों की भारी कमी है और कई विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा के साधन उपलब्ध नहीं हैं।…

Read More