पीएम मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों पर भव्य प्रदर्शनी, रविवार को राजस्थान भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने साकची स्थित जिला कार्यालय में पीएम मोदी के जीवन, संघर्ष और राजनीतिक उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बरकुंवर गागराई समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
सांसद विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है और उनकी कार्यशैली ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है। बरकुंवर गागराई ने मोदी के पारदर्शी और सकारात्मक राजनीतिक सफर को प्रेरणादायी बताया।
रविवार को स्वास्थ्य शिविर:
सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर रविवार को मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में सुबह 9 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करेगी। फोर्टिस अस्पताल कोलकाता और पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक न्यूरोलॉजी, नेत्र, कार्डियोलॉजी, बीपी, शुगर, ऑर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक, त्वचा सहित कई जांच नि:शुल्क करेंगे। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. संतोष गुप्ता होंगे और फोर्टिस अस्पताल के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. तमाजीत चक्रवर्ती विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश भास्कर, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, पोरेश मुखी, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, किशोर ओझा, बबलू गोप, युवराज सिंह, पवन सिंह, अमित मिश्रा, पवन अग्रवाल, हरिकिशोर तिवारी, रामप्रसाद जायसवाल, चंचल चक्रवर्ती, आलोक वाजपेयी, प्रदीप मुखर्जी, शैलेश गुप्ता, तन्मय झा, चिंटू सिंह, राम सिंह मुंडा, सुमित शर्मा, कृष्णकांत राय, डॉ रानी ठाकुर, मीरा शर्मा, रेणु झा, मिष्टु सोना, मनोज सिंह, गणेश मुंडा व अन्य मौजूद रहे।

