बिरसा नगर में दुर्गा पूजा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए शांति समिति व पूजा कमेटी की बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बिरसा नगर थाना परिसर में शांति समिति और दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूजा कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने पंडाल से जुड़ी समस्याएं साझा कीं। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने नवरात्र की महिमा एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र ने पूजा के दौरान अफवाहों और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडे ने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे विसर्जन और पूजा पंडाल में नशे से परहेज करें। शांति समिति और पूजा कमेटी ने इस संकल्प को एक स्वर में अपनाने का वचन दिया। पूजा कमेटी की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि समस्याओं का निदान करने का हर संभव प्रयास करेंगे
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र, थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडे, पुलिस पदाधिकारी लालचंद बेड़िया, राम तवाक्य, विष्णु कुमार पांडू, सांभर राम, चरण उरांव, कमलेश महतो उरांव, गजेंद्र भगत, बालमुकुंद प्रसाद वर्मा, राजेश रविदास, हीरानंद माझी, ललन सिंह, रंजीत झा, देवानंद सिंह, संजीव सिंह,प्रमोद तिवारी (संयोजक, जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति), जितेंद्र मिश्रा, चंचल लकड़ा, पूर्व सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद, राम प्रसाद, फादर टूली, डॉ. जे. पी. सिंह , विजया गार्डन आस्था पूजा समिति सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन केंद्रीय समिति के प्रमोद तिवारी ने किया।

