छोटागोविन्दपुर में भारतीय जनसेवक परिषद का 28वां रक्तदान महोत्सव एवं सम्मान समारोह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, छोटागोविन्दपुर स्थित लक्ष्मीनारायण कृपा हाॅल में भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में 28वां रक्तदान महोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शिविर में 89 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
समारोह में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अशोक सिंह, शतकवीर रक्तदाता अरविंद साहु, राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियन दीपाली कुमारी तथा प्रख्यात शिल्पकार सुबोध चन्द्र गोराई शामिल रहे।
मुख्य अतिथि पूर्व आरक्षी उपाधीक्षक कमल किशोर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महासचिव आर.के. सिंह, विजय यादव, परितोष सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम की सफलता में परिषद के रमण झा, देवशरण सिंह, नरेश गौरा, संदीप झा, कृष्णा सिंह, जितेन्द्र सिंह, संजय उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

