अब बहरागोड़ा कॉलेज में होगी एमए अंग्रेजी की पढ़ाई,कोल्हान यूनिवर्सिटी से मिली हरी झंडी राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा और सीमांचल के लिए कोल्हान विश्विद्यालय ने एक बड़ा उपहार दिया है।बड़ी मशक्कत के बाद कोल्हान विश्विद्यालय ने बहरागोड़ा और सीमांचल के उन स्नातकों जो स्नातक अंग्रेजी में करने के बाद स्नातकोतर की पढ़ाई से महरूम थे उन्हें शारदीय उपहार के रूप में अंग्रेजी में एम ए करने का मौका प्रदान किया है।सिंडिकेट ने बहरागोड़ा कॉलेज को अंग्रेजी में एम ए की पढ़ाई प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है।इस खबर से सीमांचल के विद्यार्थियों में हर्ष है।वैसे यह इतना आसान…
Author: dhiraj Kumar
नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल :नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भारत माता के इस वीर सपूत को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया और छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और भाषण प्रस्तुत किए। वातावरण “इंकलाब जिंदाबाद” और “शहीद भगत सिंह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। …
अरविंद तिवारी नई दिल्ली में स्टार एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय , टांगराईन के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी को नई दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग एवं योगदान के लिए स्टार एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया ।मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष की तरह सामर्थ्य टीचर्स ट्रेंनिंग एकेडमी आफ रिसर्च ,स्टार एवं गूगल पर एजुकेशन के तत्वावधान में डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर ,जनपथ ,नई दिल्ली में स्टार ग्लोबल एजुकेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें 18 राज्यों के 1000 से भी अधिक शिक्षाविदों ने भाग लिया। कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से सीबीएसई ,टेक्नीकल,के…
सड़क हादसे में दीपका के बड़े कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा और उनकी माता जी का निधन,मौसा गंभीर रूप से घायल अमन बाजवा अपने कारोबार के लिए कोरबा के बड़े ट्रांसपोर्टरों में जाने जाते थे। राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद कोरबा:- कोरबा जिले के गेवरा- दीपका के जाने माने एक बड़े कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा(34) का मध्यप्रदेश के चित्रकूट के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कारोबारी अमन बाजवा और उनकी मां की मौत हो गई, जबकि उनके मौसा गंभीर रूप से घायल हो गए। अमन बाजवा दीपका के झाबर में रहते थे दीपका थाना क्षेत्र के झाबर गांव…
एग्रिको पूजा कमेटी का भव्य उद्घाटन संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: एग्रिको पूजा कमेटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन आज हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री रघुबर दास एवं जमशेदपुर के सांसद माननीय श्री विद्युत वरन महतो उपस्थित रहे। माननीय श्री रघुबर दास ने पंडाल की अद्भुत कलाकृतियों की सराहना करते हुए माता की प्रतिमा को “अद्भुत कलाकृति” की उपाधि दी और कलाकारों के समर्पण की प्रशंसा की। सांसद श्री विद्युत वरन महतो ने कहा कि इस प्रकार की कलाकृतियाँ भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान…
यूसिल की भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट के ठेका कर्मियों को 29 सितंबर को मिलेगा बोनस, 300 ठेका मजदूर काम पर लौटे, सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमार( चाईबासा ) की अध्यक्षता में हुआ बोनस का फैसला, कई मुद्दे अभी भी लटके राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : यूसिल की भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट के आउटसोर्सिंग कंपनी जियो टेक के ठेका कर्मियों को 29 सितंबर को मिलेगा बोनस। जिसको लेकर , सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमार( चाईबासा ) की अध्यक्षता में कल शुक्रवार को आयोजित बैठक में बोनस मुद्दे पर फैसला ही गया। इस बैठक में भाटीन ग्राम सभा, आउट सोर्सिंग कंपनी जियो टेक व यूसिल…
8 अक्टूबर को चांडिल में आदिवासी समाज का धरना प्रदर्शन जनसंपर्क अभियान , गांव- गांव जुटे आदिवासी राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। आगामी 8 अक्टूबर को चांडिल अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रस्तावित आदिवासी समाज के धरना-प्रदर्शन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसको लेकर आदिवासी सामाजिक संगठनों ने गांव-गांव में जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया। आदिवासी समाज ने चार सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसमें कुर्मी समाज को आदिवासी सूची में शामिल करने का विरोध, पेसा एक्ट 1996 लागू करने, पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में नगर निगम कानून निरस्त करने तथा जनगणना में आदिवासी…
चांडिल बाजार में कंटेनर ने तोड़ा दुर्गा पूजा लाइट गेट, लोगों में आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल (पुरुलिया मार्ग)। शुक्रवार देर रात करीब 11.30 बजे चांडिल बाजार में दुर्गा पूजा समिति द्वारा लगाए गए इलेक्ट्रिक लाइट गेट को एक हाइट कंटेनर वाहन ने क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। गौरतलब है कि चांडिल बाईपास रोड चालू होने के बाद पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे। बावजूद इसके देर रात बाजार से कंटेनर का गुजरना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। भव्य दुर्गा पूजा…
भगवान सिंह को कार्यालय से बाहर करें प्रधान : कुलबिंदर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने शहर के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान से आग्रह किया है कि वे पंथ दोषी अहंकारी भगवान सिंह को कार्यालय से बाहर करें l प्रधान खुद तय करें कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, गुरु का पंथ और कौम उनके लिए पहले है अथवा सरमाएदार भगवान सिंह? कुलविंदर सिंह के अनुसार सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंदर भगवान सिंह केंद्रीय गुंडा प्रोटेक्शन कमेटी चला रहे हैं, यह उनके खिलाफ पुलिस में दी गई शिकायत से…
जमशेदपुर प्रखंड में दिव्यांगजनों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला आर्टिफिशियल लिंबा मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और आरईसीएल की ओर से सीएसआर फंड के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण बांटे गए। इस मौके पर सांसद विद्युत वरन महतो और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत पौधा और अंगवस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरन महतो, विधायक मंगल कालिंदी,विधायक पूर्णिमा दास साहू, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उपप्रमुख शिव हांसदा, सीएओ मनोज कुमार, बीडीओ समेत कंपनी के…
