एग्रिको पूजा कमेटी का भव्य उद्घाटन संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: एग्रिको पूजा कमेटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन आज हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री रघुबर दास एवं जमशेदपुर के सांसद माननीय श्री विद्युत वरन महतो उपस्थित रहे।
माननीय श्री रघुबर दास ने पंडाल की अद्भुत कलाकृतियों की सराहना करते हुए माता की प्रतिमा को “अद्भुत कलाकृति” की उपाधि दी और कलाकारों के समर्पण की प्रशंसा की। सांसद श्री विद्युत वरन महतो ने कहा कि इस प्रकार की कलाकृतियाँ भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं तथा स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देकर स्वदेशी को बढ़ावा देती हैं।
उद्घाटन समारोह में श्री चंद्रगुप्त सिंह, श्री गुंजन यादव, श्री दिनेश कुमार, श्री योगेश मल्होत्रा, श्री विजय खान, श्री कन्हैया सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रकाश झा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एग्रिको पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री वाई. पी. सिंह, महामंत्री श्री भूपेंदर सिंह तथा समिति के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।

