यूसिल की भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट के ठेका कर्मियों को 29 सितंबर को मिलेगा बोनस, 300 ठेका मजदूर काम पर लौटे, सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमार( चाईबासा ) की अध्यक्षता में हुआ बोनस का फैसला, कई मुद्दे अभी भी लटके
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : यूसिल की भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट के आउटसोर्सिंग कंपनी जियो टेक के ठेका कर्मियों को 29 सितंबर को मिलेगा बोनस। जिसको लेकर , सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमार( चाईबासा ) की अध्यक्षता में कल शुक्रवार को आयोजित बैठक में बोनस मुद्दे पर फैसला ही गया। इस बैठक में भाटीन ग्राम सभा, आउट सोर्सिंग कंपनी जियो टेक व यूसिल प्रबंधन ने भाग लिया। जिसमें आगामी 29 सितंबर को बोनस देने की सहमति के बाद बीते तीन दिनों से चली आ रही आज शनिवार से हड़ताल समाप्त हो गई,लेकिन कई मुद्दे अभी भी लटके, हुए है जैसे भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट की ठेका कंपनी जियो टेक की ओर से कैंटीन की सुविधा नहीं है। भूखे पेट माइनस में मजदूर पत्थर तोड़ते है।।सुबह 7: 15 में एलोकेशन के बाद सीधे खनन कार्य में लग जाते है।कैंटीन के नाम पर प्रतिदिन 20 रुपया भत्ता मिलता है।कोई मेडिकल की सुविधा नहीं।कार्य के दौरान अस्वस्थ होने पर काम से हटा दिया जाता है। दुर्घटना होने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया जाता है।बिना नियुक्ति पत्र के 300 ठेका मजदूर काम करते है,रात्रि भत्ता, ओवर टाइम का पैसा नहीं दी जाती।।काम के नाम पर सिर्फ शोषण है।यूनिफार्म से लेकर साफ _ सफाई के लिए साबुन तक नहीं मिलता।सैलरी स्लिप में अधूरी जानकारी दी जाती है वह भी पेमेंट के बाद दी जाती है।जैसे कई मुद्दे अटके हुए है।
