Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फरार आरोपी आशीष गुप्ता खुलेआम घूम रहा, प्रशासन पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    फरार आरोपी आशीष गुप्ता खुलेआम घूम रहा, प्रशासन पर उठे सवाल

    जमशेदपुर पुलिस ने मामले को लिया गंभीरता से ता से
    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2025Updated:September 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फरार आरोपी आशीष गुप्ता खुलेआम घूम रहा, प्रशासन पर उठे सवाल

    गवाहों को धमकाने और शराब माफिया से जुड़ाव के आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेपुर, 27 सितंबर:* जादूगोड़ा के नवरंग मार्केट निवासी आशीष गुप्ता पर संगीन आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद वह खुलेआम घूम रहा है और कथित रूप से अधिकारियों को गुमराह कर बैठकों व सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा है। बिरसानगर थाना केस संख्या 19/23 में वह दो वर्षों से फरार है। पुलिस ने आशीष गुप्ता के घर पर फेरारी नोटिस भी चिपकाए था, इसी बीच अदालत ने 4 अगस्त 25 तक रोक लगा दिया था सूत्रों की माने तो 4 अगस्त के बाद से अदालत का कोई भी ऑर्डर नहीं आया है।

     

     

    कोर्ट से मिली अंतरिम राहत के समय के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। यह आलम तब है, जब 2023 में खुफिया विभाग ने डीसी एसएसपी को नकली शराब बनाने वालों माफिया सूची में भी आशीष गुप्तर का नाम सौंप दिया था और इसकी खबर राष्ट्रीय अखबार में भी नाम सहित छपी थी आरोप है कि गुप्ता खुद को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति से जोड़कर प्रशासन में पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है। उस पर गवाहों को धमकाने के मामले में जादूगोड़ा थाना ने धारा 107 की कार्रवाई भी की है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, यौन शोषण, मारपीट और SC/ST अत्याचार अधिनियम सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

     

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुप्ता अवैध अंग्रेजी शराब कारोबार से जुड़ा है और अधिकारियों व जवानों की पोस्टिंग में हस्तक्षेप करता है। गवाहों का कहना है कि पुलिस मोटी रकम लेकर उसे बचा रही है, जबकि वह लगातार धमकी देकर दबाव बना रहा है। नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि कानून-व्यवस्था की साख बहाल हो सके।

     

    आशीष गुप्ता का आपराधिक इतिहास

    जादूगोड़ा थाना के अभिलेखों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं

     

    आशीष गुप्ता के खिलाफ अदालत ने जारी किया था इश्तेहार, 9 अप्रैल तक पेश होने का था आदेश

    जमशेदपुर।जमशेदपुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने अश्विन गुप्ता (पिता स्व. लक्ष्मी नारायण गुप्ता, निवासी नव रंग मार्केट, थाना जादूगोड़ा, पूर्वी सिंहभूम) के खिलाफ इश्तेहार जारी किया है। यह आदेश जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-1 श्री बिमलेश कुमार सहाय की अदालत से जारी हुआ है।

     

    मामला एससी/एसटी थाना कांड संख्या 19/2023 से संबंधित है। अदालत ने कहा है कि अश्विन गुप्ता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन वह नहीं मिल रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार या छिपे हुए हैं।

    अदालत ने इश्तेहार जारी करते हुए अश्विन गुप्ता को आदेश दिया है कि वे 9 अप्रैल 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय, जमशेदपुर में उपस्थित होकर आरोपों का जवाब दें। ऐसा नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह इश्तेहार 1 मार्च 2025 को जारी किया गया है और इसे थाना जादूगोड़ा के माध्यम से प्रकाशित किया गया है। बीच में कुछ दिनों के लिए उच्च न्यायालय से रोक लगा था परंतु उसका भी समय अवधि खत्म हो चुका है जमशेदपुर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है

     

     

     

    Absconding accused Ashish Gupta is roaming freely questions raised on the administration
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में आदि सेवा पर्व को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
    Next Article यूसिल की भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट के ठेका कर्मियों को 29 सितंबर को मिलेगा बोनस, 300 ठेका मजदूर काम पर लौटे, सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमार( चाईबासा ) की अध्यक्षता में हुआ बोनस का फैसला, कई मुद्दे अभी भी लटके

    Related Posts

    चतरा में 16 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर में छिपाकर रखी गई थी सवा तीन किलो अफीम

    April 22, 2026

    जामताड़ा में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक की बैठक, सख्त निर्देश जारी

    April 22, 2026

    पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जामताड़ा सीमा पर सख्ती,एसपी शंभु कुमार सिंह ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में 16 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, घर में छिपाकर रखी गई थी सवा तीन किलो अफीम

    जामताड़ा में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक की बैठक, सख्त निर्देश जारी

    पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जामताड़ा सीमा पर सख्ती,एसपी शंभु कुमार सिंह ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण

    मट्टांड़ में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

    जामताड़ा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन

    I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: ममता के दखल पर सवाल | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में कांग्रेस खाता भी नहीं खोलेगी: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    चारधाम यात्रा आस्था और संस्कृति का दिव्य उत्सव: पीएम मोदी | राष्ट्र संवाद

    राहुल गांधी की कोलकाता, श्रीरामपुर में होने वाली रैलियां 25 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित की गईं

    गांव बचेगा तो देश बढ़ेगा: नितिन गडकरी का बयान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.