टाटा मोटर्स अस्पताल ने वर्ल्ड हार्ट डे पर वॉकथॉन कराया आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर टाटा मोटर्स हॉस्पिटल की ओर से शनिवार सुबह वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्लांट हेड सुनील तिवारी ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, डॉक्टरों, स्टाफ, नर्सेस, स्कूली बच्चों और कॉलोनीवासियों ने भाग लिया। सुनील तिवारी और आरके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की और स्वयं भी सहभागी बने। तिवारी ने संदेश दिया कि “खुद के लिए रोज 45 मिनट निकालिए, तभी एंबुलेंस की…
Author: dhiraj Kumar
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जमशेदपुर–गिरिडीह बने स्वच्छ शहर जोड़ी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) के अंतर्गत आज जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी (JNAC) और गिरिडीह नगर निगम के बीच स्वच्छ शहर जोड़ी (Swachh Shehar Jodi) कार्यक्रम के तहत एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। देशभर से 72 मेंटोर और 196 मेंटी शहर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। *इस साझेदारी में:मेंटोर शहर – JNAC जमशेदपुर,मेंटी शहर – गिरिडीह नगर निगम* दोनों शहर मिलकर 8 प्रमुख क्षेत्रों – दृश्य…
टुइलाडूंगरी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान और मोहन कर्मकार उपस्थित रहे। मंत्री बिरुवा ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। उद्घाटन कार्यक्रम में पूजा कमिटी के संरक्षक राजू गिरी ने अतिथियों का सम्मान किया, जबकि पंडित प्रदीप्त कुमार…
यशवंत शुक्ला, अभिषेक ओझा और अभिषेक पासवान ने थामा जदयू का दामन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की मौजूदगी में उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय/आवास में यशवंत शुक्ला (परसुडीह प्रखंड महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद), अभिषेक ओझा (सामाजिक कार्यकर्ता) और अभिषेक पासवान (खंड संयोजक, विश्व हिंदू परिषद) ने जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थामा। इन तीनों को सरयू राय ने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जदयू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, जदयू मानगो के थानाध्यक्ष लालू गौड़, महानगर सचिव दीपक गौड़,…
विश्व पर्यटन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन उपायुक्त के हाथों विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं मिला प्रशस्ति पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर पर्यटन निदेशक के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के आदेश के आलोक में जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 25 सितंबर को बच्चों के लिए ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस यूनिट एवं मास कम्यूनिकेशन विभाग के कुल 40 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। ट्रैकिंग…
टाटा अल्ट्रा का रनस्केप्स – 2 हुआ लांच , जमशेदपुर रनजीनियर्स के धावकों को मिला चांस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टाटा अल्ट्रा मैराथन दौड़ 2026 के प्रमोशन के लिए रनस्केप्स – 2.0 एपिसोड – 3 ( टाटानगर, जमशेदपुर ) लॉन्च हुआ ! इसमें जमशेदपुर रनजीनियर्स टीम के धावकों को बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ। बताते चलें कि पिछले दिनों शुटिंग के लिए टीम कोलकाता से जमशेदपुर आयी थी। शहर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जुबली पार्क, कदमा , सोनारी , साकची, बिष्टुपुर, डोबो, मैरीन ड्राइव आदि दर्जन भर क्षेत्रों में शुटिंग की गयी। जिसमें जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों समेत एक अन्य…
राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने जीता खिताब लातेहार को 2-0 से हराया, अंडर-19 ब्वॉयज टीम को तीसरा स्थान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की बेटियों ने राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टीम की कप्तान तृप्ति मिंज के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में जिले की ब्वॉयज टीम ने भी कोडरमा को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस टीम का नेतृत्व सत्यम बाग ने किया। …
गोदावरी पावर में उत्पादन और निर्माण एक साथ होना बना 6 मौतों का कारण, एजेंसियां करेंगी जांच राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद रायपुर:- रायपुर के सिलतरा औधोगिक क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भयानक हादसे ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उत्पादन और निर्माण एक साथ होने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। अब कई विभाग हादसे की जांच करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात के अंदर का नजारा किसी खौफनाक सपने जैसा था।…
वीर शहीदों के अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, एसपी को सौंपा शिकायत पत्र शहीद निर्मल महतो और सुनील महतो पर की गई टिप्पणी को बताया अस्वीकार्य, आरोपी से माफी की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्थानीय निवासी आदिम जुुमीद ने झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो और वीर शहीद सुनील महतो पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में कहा गया कि कृष्णा हांसदा नामक व्यक्ति ने यूट्यूब/फेसबुक चैनल पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। आवेदक ने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कानूनी…
दुर्गा पूजा पर शहर में सख्त सुरक्षा, बाइक पेट्रोलिंग टीम को हरी झंडी सिटी एसपी ने जवानों को दिए निर्देश, भीड़भाड़ और संवेदनशील जगहों पर रखी जाएगी कड़ी नजर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में खास उत्साह है। पंडाल उद्घाटन के साथ श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए निकल रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शनिवार को साकची पुलिस कंट्रोल रूम से बाइक पेट्रोलिंग टीम को सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने ब्रीफिंग देने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिटी एसपी ने कहा कि पेट्रोलिंग टीम को…
