सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया सेवा पर्व, पर्यावरण संरक्षण पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सोना देवी विश्वविद्यालय में सेवा पर्व का आयोजन उत्साह के साथ विवेकानंद ऑडिटोरियम में किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और आईआईटी-आईएसएम धनबाद के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. आलोक सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पौधारोपण, जैवविविधता संरक्षण और सतत विकास पर जोर देते हुए जल संरक्षण को आवश्यक बताया। प्रो. सुरेश पांडियन ने वायु गुणवत्ता, जल गुणवत्ता और संसाधनों के दोहन से उत्पन्न खतरों पर प्रकाश…
Author: dhiraj Kumar
सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर हुआ भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सोना देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और थीम आधारित केक कटिंग से हुआ। मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र सिंह (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्री अशोक अग्रवाल और श्री योगेश दवे ने प्रेरक उद्बोधन दिया। समारोह में गीत, नृत्य, कविता और नाट्य मंचन जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को…
कदमा न्यू फार्म एरिया,सोनारी सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूजा अर्चना कर किया उद्घाटन. राष्ट्र संवाद संवाददाता कदमा न्यू फार्म एरिया पूजा कमिटी,सोनारी सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया. भव्य पंडाल के लिए पूर्व मंत्री ने पूजा कमिटी के सदस्यों की सराहना की और कहा की पूजा पंडाल आकर्षक है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए बुजुर्गों, महिलाओं के लिए अच्छी व्यवस्था की गयी है। पूर्व मंत्री ने देवी माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया.इस अवसर पर…
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर ने प्रबुद्धजन सम्मेलन का किया आयोजन, विधायक नवीन जायसवाल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की मजबूती से पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प, स्वदेशी इस्तेमाल का किया आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है विकसित भारत का रास्ता आत्मानिर्भर भारत से होकर जाता है और यदि हमें आत्मनिर्भर बनना है तो स्वदेशी का निरंतर उपयोग करना होगा, अधिक से अधिक लोगो को स्वदेशी के लिए प्रेरित करना होगा और 2047 के विकसित भारत के संकल्प पूर्ति में अपने हिस्से का योगदान देना होगा। उपरोक्त बातें हटिया के विधायक नवीन…
छोटा गोविंदपुर में श्री श्री दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, गौतम बुद्ध थीम पर आधारित पूजा पंडाल बना आकर्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शुभ उद्घाटन आज संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पांडे और विशिष्ट अतिथि जुगसलाई विधायक श्री मंगल कालिंदी ने संयुक्त रूप से पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पांडे ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए सभी को दुर्गा…
आरोपी आशीष गुप्ता खुलेआम घूम रहा, प्रशासन पर उठे सवाल गवाहों को धमकाने और शराब माफिया से जुड़ाव के आरोप राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जमशेपुर, 26 सितंबर: जादूगोड़ा के नवरंग मार्केट निवासी आशीष गुप्ता पर संगीन आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद वह खुलेआम घूम रहा है और कथित रूप से अधिकारियों को गुमराह कर बैठकों व सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा है। बिरसानगर थाना केस संख्या 19/23 में वह दो वर्षों से फरार है। पुलिस ने आशीष गुप्ता के घर पर फरारी नोटिस भी चिपकाए था, इसी बीच अदालत ने 4 अगस्त 25 तक रोक लगा दिया था…
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला वन अधिकार समिति की बैठक, 85 वन पट्टा दावों पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय, जमशेदपुर: उपायुक्त सह-अध्यक्ष श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 85 वन पट्टा दावा अभिलेखों—11 सामुदायिक, 72 व्यक्तिगत और 2 एनएचएआई से संबंधित—पर गहन समीक्षा की गई। बैठक में सत्यापन प्रक्रिया, भू-सीमा निर्धारण और दस्तावेजों की जांच पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने ग्राम सभा आयोजित कर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने और सामुदायिक हित को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने के निर्देश दिए। पूर्व में प्रत्येक…
मानगो फ्लाईओवर और एनएच-33 ऊपरी पथ का निर्माण दुर्गा पूजा तक रोकें: सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पश्चिमी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को मानगो में पानी, बिजली और यातायात की समस्याओं को लेकर उप नगर आयुक्त, पथ निर्माण विभाग, जेबीवीएनएल और पेयजल विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानगो फ्लाईओवर और एनएच-33 ऊपरी पथ का निर्माण कार्य तथा भारी अर्थ मूवर का परिचालन दुर्गा पूजा तक रोक दें। उन्होंने कहा कि मानगो इंटकवेल में नया मोटर आज रात तक चालू किया जाए और बिजली का पैनल भी तुरंत…
जमशेदपुर में मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने न्याय सदन कॉन्फ्रेंस हॉल में मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। जिला जज तृतीय आनंदमणि त्रिपाठी और जिला जज पंचम मंजू कुमारी ने सड़क दुर्घटना से जुड़े कानूनी प्रावधानों और उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की जानकारी दी। डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने अनुसंधानकर्ताओं को समयसीमा, चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया, मुआवजा प्रावधान और हिट-एंड-रन मामलों में मिलने वाले मुआवजे की जानकारी दी। कार्यशाला में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, इंजीनियर, पुलिस अनुसंधानकर्ता, अधिवक्ता और…
ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे का साकची में भव्य स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर ! पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना राव के नेतृत्व में साकची पलंग मार्केट कांग्रेस कार्यालय मैं झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे का जमशेदपुर आगमन पर भव्य स्वागत कर फूलों का पुष्प एवं सोल उढ़कर सम्मानित किया इस अवसर पर साकची कांग्रेस कार्यालय डॉ मनमोहन सिंह के जयंती पर उन्के तस्वीर पर पुष्प चढ़कर माल्याअर्पण किया इस अवसर पर दीपिका पांडे ने कहा 2010 में युवा कांग्रेस से इसी स्थल से राजनीतिक का शुरुआत युवा कांग्रेस का…
