आरोपी आशीष गुप्ता खुलेआम घूम रहा, प्रशासन पर उठे सवाल
गवाहों को धमकाने और शराब माफिया से जुड़ाव के आरोप
राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता
जमशेपुर, 26 सितंबर: जादूगोड़ा के नवरंग मार्केट निवासी आशीष गुप्ता पर संगीन आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद वह खुलेआम घूम रहा है और कथित रूप से अधिकारियों को गुमराह कर बैठकों व सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा है। बिरसानगर थाना केस संख्या 19/23 में वह दो वर्षों से फरार है। पुलिस ने आशीष गुप्ता के घर पर फरारी नोटिस भी चिपकाए था, इसी बीच अदालत ने 4 अगस्त 25 तक रोक लगा दिया था सूत्रों की माने तो 4 अगस्त के बाद से अदालत का कोई भी ऑर्डर नहीं आया है।

कोर्ट से मिली अंतरिम राहत के समय के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। यह आलम तब है, जब 2023 में खुफिया विभाग ने डीसी एसएसपी को नकली शराब बनाने वालों माफिया सूची में भी आशीष गुप्ता का नाम सौंप दिया था और इसकी खबर राष्ट्रीय अखबार में भी नाम सहित छपी थी आरोप है कि गुप्ता खुद को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति से जोड़कर प्रशासन में पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है। उस पर गवाहों को धमकाने के मामले में जादूगोड़ा थाना ने धारा 107 की कार्रवाई भी की है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, यौन शोषण, मारपीट और SC/ST अत्याचार अधिनियम सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुप्ता अवैध अंग्रेजी शराब कारोबार से जुड़ा है और अधिकारियों व जवानों की पोस्टिंग में हस्तक्षेप करता है। गवाहों का कहना है कि पुलिस मोटी रकम लेकर उसे बचा रही है, जबकि वह लगातार धमकी देकर दबाव बना रहा है। नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि कानून-व्यवस्था की साख बहाल हो सके।

