मासिक प्रेस वार्ता में विभागवार उपलब्धियों की जानकारी दी गई
निजाम खान।राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में 26 सितंबर 2025 को मासिक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, मनरेगा, पीएम आवास, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, परिवहन, आपूर्ति, कृषि, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों की उपलब्धियों से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अंतर्गत सितंबर माह तक 1,52,536 लाभुकों को 38.13 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से दी गई। वहीं मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के 1,00,725 लाभुकों को 10.07 करोड़ रुपये और केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना के 39,574 लाभुकों को 3.95 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इस माह 1,401 अबुआ आवास, 87 पीएम आवास और 3 आदिम जनजाति आवास पूरे कराए गए। मनरेगा योजनाओं में 104 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई तथा 1,896 योजनाएं पूर्ण और 1,037 नई योजनाओं को स्वीकृति दी गई।
आपदा राहत अंतर्गत वज्रपात, डूबने व सर्पदंश से मृतकों के आश्रितों को 36 लाख रुपये और 13 अन्य लाभुकों को 49,600 रुपये का भुगतान किया गया। परिवहन विभाग ने 47.30 लाख तथा उत्पाद विभाग ने 1,475.41 लाख रुपये का राजस्व संग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने भी जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन से संबंधित उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

