जल छाजन एवं कृषक पाठशाला कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
निजाम खान।राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: जिला उपायुक्त सह दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में जल छाजन एवं कृषक पाठशाला से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेजेवाई योजना के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परियोजना में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन लाए जाएं, ताकि किसानों और ग्रामीणों को अधिक लाभ मिल सके।
टीसीबी डब्लूएटी को बदलते हुए पोंड, ईसीडी तथा फील्ड बंड जैसे कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में विभागीय पत्राचार कर शीघ्र अनुमोदन प्राप्त करने का निर्देश भी दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से हो तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, कृषि पदाधिकारी लव कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जल संरक्षण व कृषि आधारित योजनाएं जिले के किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अतः सभी विभाग परस्पर समन्वय स्थापित कर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें।

