उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला वन अधिकार समिति की बैठक, 85 वन पट्टा दावों पर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
समाहरणालय, जमशेदपुर: उपायुक्त सह-अध्यक्ष श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 85 वन पट्टा दावा अभिलेखों—11 सामुदायिक, 72 व्यक्तिगत और 2 एनएचएआई से संबंधित—पर गहन समीक्षा की गई।
बैठक में सत्यापन प्रक्रिया, भू-सीमा निर्धारण और दस्तावेजों की जांच पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने ग्राम सभा आयोजित कर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने और सामुदायिक हित को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने के निर्देश दिए। पूर्व में प्रत्येक अंचल में 500 एकड़ जमीन सीएफआर के तहत चिन्हित करने के निर्देश भी सभी सीओ को दिए गए हैं।

