जमशेदपुर में मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने न्याय सदन कॉन्फ्रेंस हॉल में मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। जिला जज तृतीय आनंदमणि त्रिपाठी और जिला जज पंचम मंजू कुमारी ने सड़क दुर्घटना से जुड़े कानूनी प्रावधानों और उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की जानकारी दी।
डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने अनुसंधानकर्ताओं को समयसीमा, चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया, मुआवजा प्रावधान और हिट-एंड-रन मामलों में मिलने वाले मुआवजे की जानकारी दी। कार्यशाला में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, इंजीनियर, पुलिस अनुसंधानकर्ता, अधिवक्ता और पैनल लॉयर्स ने भाग लिया। उद्देश्य लोगों को जागरूक कर सस्ता और सुलभ न्याय सुनिश्चित करना था।

