Author: dhiraj Kumar

जमशेदपुर: पोपो मुंडा फायरिंग कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना पुलिस ने 17 सितंबर को गांधीनगर में पोपो मुंडा पर हुई फायरिंग मामले का खुलासा कर दो अपराधियों बादल समासी और कारण पत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना पुराने रंजिश के कारण हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद किया है। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई कर दोनों को…

Read More

खराब साइकिल वितरण पर उपायुक्त का त्वरित एक्शन, 10 छात्राओं को मिले नए साइकिल राष्ट्र संवाद ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दिए गए कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर श्री सुमित प्रकाश की दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। जांच के क्रम में पाया गया कि टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा की 10 छात्राओं को…

Read More

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक, पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर नगर निगम सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जेवीबीएनएल (JBVNL) के विद्युत अभियंता और अनुबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। बैठक में विस्तार से योजना की उपयोगिता और क्रियान्वयन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने स्पष्ट कहा कि यह योजना न केवल आम नागरिकों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी,…

Read More

मानगो पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो थाना पुलिस ने पेशेवर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में जुम्मन, सैयद मोसिन उर्फ विक्की, कादिर खान और आयान उर्फ छोटी शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं और इनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस के अनुसार, मानगो थाना कांड संख्या 240/2025 दिनांक 25.09.2025 के तहत यह कार्रवाई की गई। टीम ने चोरी गई सात मोटरसाइकिल भी बरामद की है।…

Read More

संगठन सृजन बैठक एवं डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कार्यक्रम संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आज संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षकों के साथ पंचायतवार संगठन सृजन और BLA-2 गठन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने संगठन विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रखंड पर्यवेक्षकों से कहा कि वे पंचायत स्तर पर त्वरित भ्रमण कर लंबित पंचायत कमेटियों एवं BLA-2 के गठन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें तथा प्रतिवेदन जिला कार्यालय में जमा करें। उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर: खाऊ गली से दो दर्जन फुटपाथी दुकानें हटाईं गईं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खाऊ गली में शुक्रवार को प्रशासन का डंडा चला और यहां लगने वाले करीब दो दर्जन फुटपाथी दुकानों को हटाया गया. अचानक से चले इस अभियान से फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मच गया. बता दे कि इस कार्रवाई में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जुस्को की टीम शामिल थी. JNAC के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से सड़क पर काफी भीड़ रहती थी. दुर्गा पूजा को लेकर लगने वाले जाम और सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कार्रवाई…

Read More

एमजीएम अस्पताल की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए : शैलेन्द्र मैथी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । झारखंड श्रमिक संघ संबद्ध झामुमो के केंद्रीय सयुक्त महासचिव शैलेन्द्र मैंथी एक आदिवासी गरीब महिला, जो बी.पी.एल कार्डधारी भी है ,के साथ एम.जी.एम. अस्पताल में हुए ईलाज में कोताही सह भ्रष्टाचार संबंधित मामले में अपना पक्ष रखने,पीड़िता एवम दस्तावेजों के साथ अस्पताल अधीक्षक के समक्ष उपस्थित हुए। ज्ञात हो की उपरोक्त संबंध में श्री मैथी द्वारा झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एक पत्र लिखकर शिकायत की गई थी। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन के त्वरित कार्रवाई पर अत्यंत प्रसन्नता जताई। साथ ही इस…

Read More

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जमशेदपुर की संगोष्ठी, बाबूलाल मरांडी ने अंत्योदय दर्शन पर दिया जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने साकची स्थित काली माटी बैंक्वेट हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्यवक्ता रहे। बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय दर्शन राष्ट्र निर्माण का मूलमंत्र है, जिसमें समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More

जमशेदपुर में नवरात्र और दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क, एसएसपी ने जवानों को किया ब्रिफ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को पीसीआर परिसर में टैंगो मोबाइल, टाइगर मोबाइल और महिला शक्ति स्क्वाड के जवानों को एसएसपी पियूष पांडेय ने ब्रिफ किया। उन्होंने त्योहारों के दौरान सभी से सजगता और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। मीडिया से बातचीत में एसएसपी ने बताया कि बाजार क्षेत्रों में भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा रही है और…

Read More

एक दिन • एक घंटा • एक साथ दुमुहानी संगम घाट पर स्वच्छता श्रमदान अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत दुमुहानी संगम घाट पर रविवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष पहल में शहर के कई संगठनों और संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें एनजीओ, स्वयं सहायता समूह (SHGs), कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) टीमें, टाटा स्टील UISL, और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। एक घंटे तक चले श्रमदान में प्रतिभागियों ने घाट परिसर से कचरा एकत्र…

Read More